ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki : DM का निर्देश एक हफ्ते में साफ करें नाले, अतिक्रमण करने वालों पर लगेगा जुर्माना

 

Barabanki News... DM शशांक त्रिपाठी ने सोमवार को कलेक्ट्रेट के लोकसभागार में नगर विकास विभाग के अंतर्गत सभी नगर निकायों की कार्यप्रगति की समीक्षा की। इस दौरान DM ने नगरीय क्षेत्रों में स्वच्छता, अतिक्रमण नियंत्रण, राजस्व वसूली और विकास योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की। उन्होंने डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन प्रणाली को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक घर से नियमित कूड़ा एकत्र करना सुनिश्चित किया जाए और इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 

 सड़को पर अवैध रूप से अतिक्रमण करने वालों को चिंहित कर वसूला जाय जुर्माना समीक्षा के दौरान उन्होंने निर्देशित किया कि नगर निकायों की सबसे व्यस्त सड़कों की वीडियोग्राफी कराई जाए तथा यदि कहीं भी अतिक्रमण पाया जाए, तो संबंधित अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध तत्काल जुर्माना लगाते हुए विधिसम्मत कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक मार्गों, फुटपाथों एवं नालियों पर अतिक्रमण किसी भी दशा में स्वीकार्य नहीं है तथा निकायों में होने वाली अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध भी कार्यवाही की जाय। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी निकायों के ई0ओ0 सम्बन्धित विभाग के साथ मिलकर निकायों को प्लास्टिक मुक्त बनाने हेतु अभियान चलाये ।इस दौरान उत्पीड़नात्मक कार्यवाही न जाय बल्कि उन गोदामो को चिंहित कर जुर्माना वसूलते हुए विधिसम्मत कार्यवाही की जाय जो अवैध रूप से इसका भंडारण करते है। 

एक सफ्ताह के भीतर नगर क्षेत्र के सभी प्रकार के नालों की जाय सफाई जिलाधिकारी ने कहा कि समस्त नगर क्षेत्रों में स्थित सभी प्रकार के नालों की सफाई कार्य को युद्ध स्तर पर संचालित करते हुए अगले एक सप्ताह के भीतर पूर्ण कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि आगामी बरसात के दौरान नगर क्षेत्र में कही भी जल जमाव की स्थिति उत्पन्न न होने पाए। 

इसके अतिरिक्त बैठक में राजस्व वसूली की भी गहन समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि बकाया वसूली को प्राथमिकता पर लिया जाए और इसमें शिथिलता बरतने वाले कर्मचारियों की जवाबदेही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि सभी नगर निकाय यह सुनिश्चित करें कि वसूली लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित की किया जाए। 

 बैठक में नगर विकास विभाग की अन्य योजनाओं की प्रगति जैसे अमृत योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना, शहरी आजीविका मिशन आदि की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि निर्माणाधीन कार्यो की प्रगति को प्रतिशत में दर्शाया जाय तथा कार्यो की निरंतर मॉनिटरिंग भी की जाय।

DM directs drains to be cleaned within a week, encroachers will be fined

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ