ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: समर कैंप में बच्चों ने किया योग और जमकर खेला

 

रिपोर्ट-अमित गुप्ता 

 Barabanki News... जिले के विकासखंड निंदूरा के सभी 63 उच्च प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालयों में शासन द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में प्रातः सात से 10 बजे तक अनुदेशकों व शिक्षामित्र द्वारा समर कैंप का आयोजन किया गया। दूसरे दिन बच्चों को योगाभ्यास के साथ खो-खो, फुटबॉल व अन्य विभिन्न प्रकार की गतिविधियां भी कराई गईं। 

सभी प्रशिक्षण प्रदाताओं को खंड शिक्षा अधिकारी सुषमा सेंगर ने निर्देश देते हुए कहा कि शासन द्वारा निर्धारित की गई गतिविधियों के शेड्यूल को पूर्णता अनुपालित किया जाए और बच्चों को उन गतिविधियों से भी जोड़ा जाए जो उन्हें बहुत अच्छी लगती है। जिससे वह खुशी-खुशी समर कैंप का आनंद ले सके और अपने आपको शारीरिक एवं मानसिक तौर पर विकसित कर सके । साथ ही समर कैंप मे नामित अनुदेशक और शिक्षामित्र को व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से निर्देश दिए एवं सभी की समस्याओं का समाधान किया , जिससे विकासखंड निंदूरा के समस्त शिक्षको में समर कैंप के प्रति रोचकता बढ़ी । समर कैंप के दौरान कुछ विद्यालयों में स्वयंसेवी संस्थाओं के वॉलिंटियर्स और अध्यापकों द्वारा स्वेच्छा से प्रतिभाग किया गया, इस दौरान बच्चों को पारले जी के बिस्कुट इत्यादि भी वितरित किए गए ।

Children did yoga and played a lot in the summer camp

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ