ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

UP: सेमीकंडक्टर उत्पादन में बड़ी छलांग, लगेगा नया प्लांट, रोजगार और तकनीकी विकास को मिलेगा बढ़ावा

 

Lucknow News... भारत सरकार के इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन के तहत उत्तर प्रदेश के जेवर में एक और नया और अत्याधुनिक सेमीकंडक्टर प्लांट स्थापित किया जाएगा। इस परियोजना में एचसीएल और फॉक्सकॉन कंपनियाँ साझेदार होंगी। दोनों कंपनियाँ मिलकर कुल 3706 करोड़ रुपये का निवेश करेंगी। 

 इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री सुनील कुमार शर्मा ने कहा कि यह परियोजना उत्तर प्रदेश को सेमीकंडक्टर निर्माण का हब बनाएगी। इससे न सिर्फ आर्थिक विकास होगा, बल्कि आत्मनिर्भर भारत के सपने को भी बल मिलेगा। जेवर को एक प्रमुख तकनीकी क्षेत्र के रूप में विकसित करने का हमारा सपना अब साकार हो रहा है। यह प्लांट यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (ल्म्प्क्।) क्षेत्र में जेवर एयरपोर्ट के पास स्थापित होगा। यहां मोबाइल फोन, लैपटॉप, ऑटोमोबाइल, पीसी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज़ के लिए डिस्प्ले ड्राइवर चिप्स का निर्माण किया जाएगा। इस यूनिट में हर महीने लगभग 20,000 वेफर्स और 3.6 करोड़ चिप्स तैयार किए जाएंगे, जो भारत की डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक ज़रूरतों को पूरा करने में अहम भूमिका निभाएंगे। 

 उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट से हजारों लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा और प्रदेश में तकनीकी निवेश और बुनियादी ढांचे का विस्तार होगा जिससे स्थानीय युवाओं को प्रशिक्षण और आधुनिक तकनीक से काम करने का मौका मिलेगा। इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन की शुरुआत वर्ष 2022 में की गई थी, जिसका उद्देश्य भारत को सेमीकंडक्टर निर्माण में आत्मनिर्भर बनाना है। अब तक इस मिशन के तहत 6 बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी दी जा चुकी है। इसके अलावा, देश के 270 से अधिक शैक्षणिक संस्थानों के छात्र और 70 से ज्यादा स्टार्टअप्स इस मिशन से जुड़कर अत्याधुनिक सेमीकंडक्टर तकनीक में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

Big jump in semiconductor production, new plant will be set up, employment and technological development will be boosted


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ