Barabanki News... फील्ड अर्चरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया की 15वीं राष्ट्रीय आउटडोर अर्चरी चैंपियनशिप में अभिनव पटेल ने जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। 16 मई से 20 मई तक मुंबई के वाडा स्थित अम्बिवली एग्रो फॉरेस्ट रेंज में इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देशभर के करीब सभी राज्यों के अर्चर्स ने भाग लेकर अपने कौशल का प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश से इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे जिले के अभिनव पटेल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वुडन बो श्रेणी में तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक अपने नाम किया। अभिनव की इस उपलब्धि पर जिले में खुशी की लहर है।इंडोर फील्ड अर्चरी एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश की महासचिव निधि जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रतियोगिता पारंपरिक तीरंदाज़ी से कहीं अधिक चुनौतीपूर्ण होती है। इसमें खिलाड़ियों को जंगल के बीच 7 फीट से लेकर 93 मीटर तक की दूरी पर स्थित 28 अलग-अलग टार्गेट्स पर तीन दिनों तक निशाना लगाना होता है।खास बात यह है कि टार्गेट की दूरी खेल के समय ही बताई जाती है, जिससे यह प्रतियोगिता और अधिक कठिन हो जाती है।निधि जैन ने बताया कि इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के कई खिलाड़ियों ने भाग लिया लेकिन बाराबंकी के अभिनव पटेल ने अपने प्रदर्शन से प्रदेश का मान बढ़ाया।इंडोर फील्ड अर्चरी एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष रामबाबू दिवेदी ने अभिनव पटेल को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है और यह आने वाले युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। जिले के खेल प्रेमियों में इस उपलब्धि को लेकर गर्व और उत्साह का माहौल है।
Abhinav Patel increased the pride of the district by winning the bronze medal in the Archery Championship


0 टिप्पणियाँ