【--आज का पञ्चाङ्ग--】 ================================================== दिनांक - 8 अप्रैल 2025
दिन = मंगलवार
संवत् = 2082
मास = चैत्र मास
पक्ष = शुक्ल पक्ष
तिथि = एकादशी
तिथि
नक्षत्र = अश्लेषा नक्षत्र
योग = शूल
योग
दिशाशूल - उत्तर दिशा
राहुकाल - अपराह्न 3 बजे से 4:30 बजे तक
विशेष दिन - कामदा एकादशी व्रत
【–विशेष टिप –】
====================================
★★ जब आपके सभी रास्ते बंद हो जाएँ, आप चारो ओर से अपने को परेशानियों से घिरा हुआ समझे, आपकी परछांई भी आपका साथ ना दे, हर काम बिगड़ रहे हो तो आप पीपल के शरण में चले जाएँ, उनकी पूजा अर्चना करे , उनसे मदद की याचना करें निसंदेह कुछ ही समय में आपके घोर से घोर कष्ट दूर हो जायेंगे।
====================================
【–राशिफल–】
मेष राशि:
धेर्य रखें, जल्दबाजी में नुकसान हो सकता है। कानूनी कार्यों में उलझ सकते है। मामूली बात पर विवाद संभव हैं। भाई बहनों के साथ समय व्यतीत होगा।
वृषभ राशि:
कार्यस्थल पर आ रही समस्या के निदान के लिए कार्य स्थल पर वास्तु अनुरूप परिवर्तन करें, तुरंत लाभ होगा। हवाई यात्रा के योग बन रहे हैं लेकिन अभी घर पर ही रहें। पारमार्थिक कार्यों में शामिल होंगे।
मिथुन राशि:
बेहतर उन्नति के लिए अपने व्यवहार और कार्य प्रणाली में बदलाव की जरूरत है। एक समय पर एक ही काम करें। अधिकारी वर्ग प्रभावित होगा। विद्युत उपकरण खरीद सकते है।
कर्क राशि:
ग्रह अनुकूल हैं, आज के दिन आप के कार्यों में गती आएगी। मन प्रसन्न रहेगा, प्रेम-प्रसगों में सफलता मिल सकती है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। समय रहते जरूरी कार्य पूर्ण करें।
सिंह राशि:
आप की सफलता के पीछे आप के परिश्रम के साथ कई लोगों की दुआ भी है। स्वास्थ पर धन खर्च होगा। पारिवारिक आयोजन से दूरिया मिट सकती है। शत्रु वर्ग सक्रिय होगा।
कन्या राशि:
कानूनी अड़चनें आ सकती है। किसी बात से बेचैन रहेंगे। तेल व्यापारी आज ज्यादा मुनाफा कमा सकेंगे। विदेश जाने के योग है। नया व्यपार शुरू हो पाएगा।
तुला राशि:
जीवन बहुत छोटा है, समय रहते अपनी गलतियां सुधार करें। कई दिनों से अटके मसले आज सुलझ सकते हैं। किसी प्रभावकारी व्यक्ति से मुलाक़ात हो सकती है।
वृश्चिक राशि:
चिंता त्यागें जो होगा अच्छा होगा। व्यर्थ सोचना बंद करें। आप के वाक् चातुर्य से कार्य बन जाएंगे। आप के शत्रु नुकसान पंहुचा सकते हैं, सतर्क रहें। हनुमान जी के सेवा से लाभ होगा।
धनु राशि:
पड़ोसियों से आज विवाद हो सकता है। स्वास्थ में सुधार के लिए डॉक्टर बदलना पड़ सकता है। मोज-मस्ती पर धन खर्च होगा, उपहार मिल सकते हैं। लोगों से संपर्क बढ़ेगा। वाहन सुख संभव है।
मकर राशि:
समय की अस्थिरता से परेशान रहेंगे। पारिवार में आई समस्या का निदान होगा। रंगमंच से जुड़े जातकों के मान में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर खुशनुमा माहौल रहेगा। धन प्राप्ति के योग है।
कुंभ राशि:
किसी अनजान पर भरोसा न करें। आज भी कार्य पुरे नहीं हो पाएंगे। खान-पान पर पूर्ण नियंत्रण रखें। अाकस्मात आये खर्च से बजट प्रभावित होगा। किसी से अकारण विवाद हो सकता है।
मीन राशि:
व्यपारिक उन्नति के अवसर हैं। कार्यों में आ रही परेशानी से सहज ही निकल जाएंगे। बर्तन व्यापारियों के लिए समय उपयुक्त है, परोपकारी बनें।

0 टिप्पणियाँ