ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: भाजपा के लिए हर चुनाव एक युद्ध-विकास सिंह

 

Barabanki News.... भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री विकास सिंह ने कहा कि भाजपा के लिए हर चुनाव एक युद्ध की तरह है।जिसके चलते स्थापना के 45 साल बाद भाजपा ने ऐतिहासिक रूप से लगातार तीसरी बार देश की सत्ता हासिल की है।इसके अलावा 20 से अधिक राज्यों में भाजपा स्वयं सत्ता में है या अपने सहयोगी दलों के साथ सरकार चला रही है।इसके बावजूद भाजपा का शीर्ष नेतृत्व मानता है कि अभी भाजपा का विस्तार होना शेष है। 


उन्होंनेे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पार्टी उन्नति के शिखर पर पहुंची है।क्षेत्रीय मंत्री बुधवार को भाजपा कार्यालय पर आयोजित सक्रिय सदस्य सम्मेलन के तृतीय सत्र को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।उन्होंने भाजपा के चुनावी एवं संगठन विस्तार विषय पर अपने विचार रखे।कहा कि सदस्यों की संख्या के आधार पर भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है।भाजपा के लिए चुनाव एक युद्ध है जिसके दो सबसे बड़े योद्धा नरेंद्र मोदी और अमित शाह हैं।भाजपा के लिए राजनीति फूल टाइम जॉब है इसी लिए पार्टी का देश में पूरब से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण सभी दिशाओं में अप्रतिम विस्तार हुआ है।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम एवं अपनी राष्ट्रवादी विचार धारा के कारण पार्टी ने लोकसभा में 2 से 303 सांसदों तक का सफर तय किया है।द्वितीय सत्र में पूर्व जिला अध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव ने भारतीय राजनीति में भाजपा द्वारा लाए गए परिवर्तन विषय पर अपने विचार रखे।उन्होंने कहा कि भाजपा ने राजनीति के मायने बदल दिए हैं।कहा कि वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत के नए संकल्प पर देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ चला है।उद्घाटन सत्र में मोदी सरकार की 11 वर्ष की उपलब्धियां गिनाते हुए डॉक्टर राम कुमारी मौर्य ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत के विगत ग्यारह वर्ष अनेक विशिष्ट परिवर्तन एवं चुनौतियों से भरे रहे हैं। 



महिला आरक्षण अधिनियम, धारा 370 की समाप्ति,ट्रिपल तलाक ,नागरिकता संशोधन कानून जैसे अनेकों फैसलों ने देश की साख को बढ़ाया है। जिला अध्यक्ष अरविंद मौर्य ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने सभी का आभार ज्ञापित किया। इस अवसर पर अजीत प्रताप सिंह,पूर्व एमएलसी हरगोविंद सिंह,डॉक्टर विवेक वर्मा, रचना श्रीवास्तव,संदीप गुप्ता, गुरुशरण लोधी, विजय आनंद बाजपेई, रामेश्वरी त्रिवेदी,रोहित सिंह,आशुतोष अवस्थी,नीता अवस्थी,सरिता सिंह,नेहा आनंद,राकेश पटेल सहित पदाधिकारी एवं सदर विधानसभा के सभी सक्रिय सदस्य मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ