BarabankiNews... डबल इंजन सरकार हिंदू-हिंदू चिल्लाती रहती है, लेकिन जब हिंदुओं की आर्थिक उत्थान का मामला आता है। तब समान कार्य के लिए समान वेतन का सिद्धांत भूलकर बिजली कर्मचारियों को 6-6 हजार रूपए मासिक वेतन देती हैं और वह वेतन दो-दो महीने भुगतान नहीं करते हैं। अगर यह हिंदुओं की सरकार है तो अपने को हिंदू साबित करने के लिए विद्युत विभाग का निजीकरण अविलंब बंद करें तथा समान कार्य के लिए समान वेतन दें।
आज पूरे प्रदेश में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने प्रदर्शन कर राजपाल को ज्ञापन सौंपा है कि बिजली क्षेत्र का निजीकरण अविलंब रोका जावे तथा निविदा कर्मचारियों को समान् कार्य के लिए समान वेतन दिया जाए। यह बात भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य परिषद सदस्य रणधीर सिंह सुमन ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा है कि डबल इंजन की सरकार सार्वजनिक क्षेत्र के प्रतिष्ठानों को बेचकर कमीशन खा रही है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव बृजमोहन वर्मा ने एक ज्ञापन राजपाल को संबोधित जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा।प्रदर्शनकारियों में विनय कुमार सिंह अध्यक्ष किसान सभा,प्रवीण कुमार सदस्य राज्य परिषद भारतीय कम्युनिस्टपार्टी,शिवदर्शनवर्मा ,रामनरेशवर्मा,जितेंद्र श्रीवास्तव,श्याम सिंह अंकुल,वर्मा रूबी सिंह चंदेल अलाउद्दीन निशांत मिश्रा, कमलेश,अंकित,लाल जी वर्मा ,विशालवर्मा, मुकेश कुमारशर्मा, गंगाराम, राम प्रकाश, रामनरेश, प्रदीप चौहान, अशोक कुमार,पवन कुमार, कुलदीप चौहान, धीरेंद्र प्रताप सिंह, मदन चंद्र,दिनेश सिंह,अमित सिंह,नंदकुमार, गंगाराम,अनुज द्विवेदी, अमरजीत सिंह, अभिषेक वर्मा,दुष्यंत सिंह,संतराम सत्येंद्र वर्मा, करुणा शंकर,आत्माशंकर, गौरव मिश्रा,सागर,नवीन,आशीष,अमरेश सावन,सरबजीत,रंजीत,रोहित,पवन यादव,रवि यादव,रवि चंद्र वर्मा,शिवेंद्र, रंजीत वर्मा,आशीष यादव,सतनील वर्मा, सौरभ जयसवाल,अविनाश पटेल,पवन यादव,शिवेंद्र प्रमुख लोग शामिल थे।

0 टिप्पणियाँ