ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: सदर विधायक का BJP पर फिर जोरदार हमला, कहा-देश-प्रदेश को सांप्रदायिकता की आग में झोक रही डबल इंजन सरकार

 

Barabanki News.... भारतीय जनता पार्टी की जनविरोधी सरकार से समाज का हर वर्ग परेशान और बेहाल है। सरकार न केवल महंगाई बढ़ाकर आम जनमानस की कमर तोड़ने पर लगी है बल्कि पढ़ें लिखे युवाओं को रोजगार के जो दिव्य स्वप्न दिखाए थे उन्हें रोजगार न देकर भरोसे और उम्मीद के साथ खिलवाड़ करने का काम कर रही है। उक्त विचार विकास खंड देवा के भिटौली खुर्द, खेवली, टंटा गांव में विधायक निधि से बनी इंटरलॉकिंग सड़कों का लोकार्पण करते हुए सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव ने व्यक्त किए। 

विधायक धर्मराज ने कहा कि बीजेपी की डबल इंजन सरकार अपने राजनीतिक लाभ के लिए देश और प्रदेश को संप्रदायवाद की आग में झोंकने का काम कर रही है। लोकतंत्र और संविधान को ताख पर रखकर देश में तानाशाही थोपना चाहती है। 

 विधायक धर्मराज ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार के गैर जिम्मेदाराना निर्णय,ध्वस्त कानून व्यवस्था,सत्ता संरक्षित अपराधियों का बोल बाला और वित्तीय कुप्रबंधन ने उत्तर प्रदेश को बदहाली की ओर धकेल दिया है। 

इससे पहले विधायक धर्मराज ने गांव के वरिष्ठ नागरिकों के हाथों फीता कटवा कर सड़को का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से महंत गनपत दास,अजय यादव,अनिल यादव प्रधान,रमेश यादव,संतोष जयसवाल,बाबुल मिश्रा,मो उबैद,गुलाम अली,राजेंद्र प्रसाद मिश्रा,आशीष मिश्रा,वाजिद अली,हरिकेश यादव,दीपक गुप्ता,विश्राम यादव प्रधान,राम प्रवेश यादव,बालक राम यादव,जगदीश यादव,सानू समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ