ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: 81 साल के हुए गांधीवादी विचारक राजनाथ शर्मा, बधाई देने वालों का लगा तांता

 

Barabanki News... स्थानीय गांधी भवन में गुरूवार को डॉ राममनोहर लोहिया के समाजवादी पथ के अनुगामी रहे प्रखर समाजवादी चिन्तक राजनाथ शर्मा का 81वां जन्मदिन सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर राजनाथ शर्मा के समाजवादी संघर्ष और देश के प्रमुख राजनेताओं से जुड़ी स्मृतियों की तस्वीरों का प्रदर्शन भी हुआ, जहां लोगों ने राजनाथ शर्मा को जन्मदिवस की बधाई देते हुए शुभकामना संदेश भी लिखे।
इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरूआत नगर पुरोहित पंडित अश्वनी कुमार मिश्र द्वारा श्रीरामचरित मानस का सुंदरकाण्ड पाठ का आयोजन किया गया। राजनाथ शर्मा सेवार्थ ट्रस्ट द्वारा आयोजित समारोह में विशाल भंडारा का आयोजन किया गया। बता दें कि वयोवृद्ध गांधीवादी चिन्तक राजनाथ शर्मा काफी अस्वस्थ होते हुए भी समर्थकों के साथ अपना 81वां जन्मदिन सादगी के साथ मनाया। इस मौके पर आचार्य नरेन्द्र देव समाजवादी संस्थान के संयुक्त सचिव नवीन चन्द्र तिवारी ने कहा कि राजनाथ जी एक अद्वितीय व्यक्ति हैं। उनको किसी रूढ़िवादिता में फ़िट नहीं किया जा सकता है। लंबे समय के सामाजिक, राजनैतिक संघर्ष और सतत परिश्रम से तप कर तैयार हुआ एक अलग ही किरदार हैं। 

 व्यक्तिगत मित्र हों या बृहत्तर समाज, सभी के हितचिंतक और मित्रों के लिये तो हर समय लाठी लेकर चलने को तैयार राजनाथ जी से मिलना सबको ऊर्जित करता है। पूर्व मंत्री अरविन्द कुमार सिंह गोप ने कहा कि राजनाथ जी ने गांधी और लोहिया के आदर्शों को माना ही नहीं बल्कि उनके विचारों को अपने आचरण में भी लाने का काम किया। पूर्व कारागार मंत्री राकेश कुमार वर्मा ने कहा कि मेरे पिता बेनी प्रसाद वर्मा और राजनाथ जी समकालीन राजनेता ही नहीं बल्कि अच्दे मित्र भी थे। राजनाथ जी आज तक समाजवाद को आमजन से जोड़ने का प्रयास करते आ रहे है। पूर्व एमएलसी राजेश कुमार यादव राजू ने कहा कि राजनाथ दादा से समाजवाद सीखने को मिलता है। उनके व्यक्तित्व और कार्यों में सामजवाद की झलक दिखाई पड़ती है। पूर्व ब्लाक प्रमुख सुरेन्द्र सिंह वर्मा ने कहा कि समाजवादी आन्दोलन का इतिहास राजनाथ शर्मा के बिना अधूरा है। भाजपा जिलाध्यक्ष अरविन्द मौर्य ने कहा कि राजनाथ शर्मा में गांधीवाद और लोहियावाद का समान मिश्रण है। वह एक संत पुरूष हैं जो समाज का चिन्तन करते रहते है और समाज के बारे में सोंचते है। उनका जीवन ही समाज को समर्पित है। 

 वयोवृद्ध सामाजिक कार्यकर्ता अमीर हैदर ने कहा कि आज जरूरत है समाज को राजनाथ जैसा बनने की, जो कर्म से समाजवादी हो और त्याग से भी समाजवादी हो। पूर्व विधायक सरवर अली खान ने कहा कि राजनाथ शर्मा समाजवाद के अभिलेखागार हैं। जो डॉ. लोहिया से जुड़ी उन तमाम विचारधाराओं पर काम करते हैं जो आज समाज की जरूरत बन गई है। वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश वर्मा कर्रा ने कहा कि मेरे व्यवहार मे आज जो स्थायित्व है, जो बात मुझे संघर्षशील बनाती है उसका बड़ा कारण राजनाथ शर्मा है। जिनका बचपन से मेरे व्यक्तित्व पर प्रभाव रहा है। इस मौके पर ने केक काटकर जन्मदिन की खुशियां साझा की। लोगों ने ढेरों उपहार, फूल-माला, शॉल देकर राजनाथ शर्मा के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की प्रार्थन की। 

जन्मदिवस समारोह में प्रमुख रूप से वरिष्ठ भजपा नेता डॉ विवेक सिंह वर्मा, रायबरेली से आई राष्ट्रीय खिलाड़ी प्रियंका सिंह, जिला कोआपरेटिव बैंक के पूर्व चेयरमैन सिद्धान्त पटेल, वरिष्ठ सपा नेता ज्ञान सिंह यादव, शिक्षाविद अशोक शुक्ला, विनय कुमार सिंह, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव, रामकुमारी मौर्या, एडवोकेट राजा सिंह, मृत्युंजय शर्मा, पाटेश्वरी प्रसाद, हुमायूं नईम खान, शऊर कामिल किदवई, सुरेश चन्द्र गौतम, कौशल किशोर त्रिपाठी, आनंत पाण्डेय, मनोज शर्मा, जमील उर रहमान, सलाउद्दीन किदवई, एडवोकेट रोहित सिंह, सभासद मो फैसल, सादिक हुसैन, ताज बाबा राईन, शिवा शर्मा, अरूण यादव, मनीष सिंह, उमेश चन्द्र श्रीवास्तव, संतोष शुक्ला, परवेज अहमद, इन्दिरा शर्मा, सरिता शर्मा, रंजय शर्मा, कैलाश नाथ शर्मा, मो उमैर किदवई, विजयपाल गौतम आदि सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ