प्राप्त जानकारी के मुताबिक सोमवार को सुबेहा तिराहे पर पड़ाव शुल्क की वसूली को लेकर कुछ लोगों ने टैम्पो ड्राइवर छोटू शर्मा की पिटाई तक दी। कहा जा रहा है कि ड्राइवर को इतना पीटा गया कि वो बेहोश हो गया। कोतवाली का सिपाही उसका मेडिकल कराने सीएचसी ले गया। उसे देखने सभासद सूरज दीक्षित पहुंचे, तो वहां पर दूसरे पक्ष ने आकर उनकी भी जमकर पिटाई की। मारपीट का वीडियो भी क्षेत्र में वायरल हुआ हौ। सभासद सूरज दीक्षित का आरोप है कि वह छोटू को देखने पहुंचा, उसी दौरान नगर पंचायत चेयरमैन आलोक तिवारी के भाई उत्तम तिवारी अपने साथियों के साथ सीएचसी में आए और उन लोगों ने उन पर हमला बोल दिया। उन लोगों ने मारा पीटा और जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं उन लोगों ने जेब से पांच हजार रुपए निकाल लिए और मोबाइल भी पटक कर तोड़ दिया। वहीं घायल टैम्पो ड्राइवर छोटू का कहना है कि सुबेहा तिराहे पर वह सवारी लेकर जा रहा था। इसी दौरान बृजेश मिश्रा, बृजेश सिंह व राजू सिंह ने टोकन शुल्क मांगा। जिस पर मैने ठेका खत्म होने की बात कही तो उसने जमकर पीटा।
यहां बताना जरूरी है कि सुबेहा तिराहे पर नगर पंचायत में वित्तीय वर्ष की समाप्ति के बाद नया ठेका न उठने के बावजूद वाहनों से पड़ाव शुल्क वसूली को लेकर सभासद सूरज दीक्षित ने चार दिन पहले एसडीएम से शिकायत की थी। इतना ही नहीं ड्राइवरों से बात भी कराई थी। जिस पर एसडीएम ने अधिशासी अधिकारी को फोन कर कहा था कि नया ठेका होने तक शुल्क की वसूली न की जाए। इस घटना को लेकर नगर पंचायत के कर्मचारी श्यामू आर्या, अनुज शुक्ला, मोहित शर्मा व ज्ञान प्रकाश मिश्र ने तहरीर दी है। जिसमें कहा कि वह सुबेहा तिराहे पर सुबह पड़ाव अड्डा शुल्क वसूलने के काम में लगे थे। इसी समय भटखेरा वार्ड के सभासद सूरज दीक्षित अपने कई साथियों छोटू शर्मा, भास्कर, लोटू व भातू आदि के साथ आए। नगर पंचायत कर्मियों ने आरोप लगाया कि सभासद सूरज दीक्षित ने पड़ाव अड्डा शुल्क में हिस्सा मांगा। इसी बात को लेकर कर्मचारियों से मारपीट की वसूली की रसीदें फाड़ दी। वसूली का पैसा भी ले गए। इसे लेकर कोतवाल अजय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि सभी पक्षों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया है। सभी की तहरीर ली गई है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
Barabanki News
Uproar
dispute
recovery
stop fee
councilors
beaten
parties

0 टिप्पणियाँ