ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: फार्म हाउस लूट में वांछित दो अन्य आरोपी गिरफ्तारी, कानपुर में बना था लूट का प्लान

 

Barabanki News... जिले की स्वाट/सर्विलांस और रामनगर कोतवाली की संयुक्त पुलिस टीम ने जुड़ौरा गांव के फार्म हाउस में लूट की घटना में वांछित 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 02 अवैध तमंचा, कारतूस, नकदी व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। 

 शुक्रवार को स्वाट/सर्विलांस व रामनगर कोतवाली की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मैनुअल इंटेलीजेन्स, डिजिटल डेटा के आधार पर रामनगर थाना क्षेत्र के जुड़ौरा गांव के फार्म हाउस में 26-27 मार्च की रात लूट की घटना के सम्बन्ध में पंजीकृत मुकदमे में वांछित 02 अभियुक्तों रामनगर थाना क्षेत्र के जुड़ौरा के ही अर्जुन सिंह पुत्र राम देव उर्फ मुंशी और रामनगर थाना क्षेत्र के लोधौरा गांव के वकील पुत्र खलील को लोधौरा मजार के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 02 अवैध तमंचा, 03 अदद जिंदा कारतूस, लूट के 7500 रुपये नकद व लूट की घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद किया गया एवं अभियोग उपरोक्त में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई। गिरफ्तार अभियुक्त वकील थाना रामनगर का हिस्ट्रीशीटर अपराधी (HS No. 90A- थाना रामनगर) है। 

 पिछली दो मार्च को पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त मुकदमें से सम्बन्धित अभियुक्त निखिल तिवारी पुत्र स्व0 अरविन्द तिवारी नि0 133/83 एम ब्लॉक किदवई नगर थाना बाबूपुरवा जनपद कानपुर नगर को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया था। 

 जांच एवं पूछताछ से प्रकाश में आया कि अभियुक्त अर्जुन सिंह के गांव में एक वांछित अभियुक्त अचल सिंह का ननिहाल है, जहां वह अपने दो साथियों के साथ 17 मार्च को आया था, अभियुक्त अर्जुन सिंह उन्हीं के साथ कानपुर चला गया था, जहां पर उसकी मुलाकत अभियुक्त निखिल तिवारी से हुई और वहीं पर अभियुक्तगणों द्वारा ग्राम जुड़ौरा फार्म हाउस में लूट की योजना बनाई गई। पूर्व योजनानुसार 26 मार्च की शाम को अभियुक्तगण, वकील के किराये पर लिए गये बाग में एकत्रित हुए एवं वहीं से 26/27 मार्च की रात जुड़ौरा स्थित फार्म हाउस में अभियुक्त वकील को निगरानी के लिए बाहर छोड़कर अन्य अभियुक्तों ने अन्दर जाकर लूट की घटना को अंजाम दिये थे।

Barabanki News
accused 
arrest 
wanted 
farm house 
robbery
loot 
plan 
Kanpur

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ