Barabanki News... नगर कोतवाली पुलिस टीम ने प्लाई के गोदाम में चोरी के मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी का सामान भी बरामद किया है।
आपको बता दें कि पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण लगाने हेतु अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में नगर कोतवाली पुलिस टीम ने मैनुअल इंटेलीजेन्स के आधार शुक्रवार को चोरी से सम्बन्धित मुकदमें के मामले में 2 अभियुक्तगण लखनऊ के बाजार खाला थाना क्षेत्र के पुरानी लेवर कालोनी ऐशबाग के अनुराग पाण्डेय पुत्र सुरेन्द्र पाण्डेय और नगर कोतवाली क्षेत्र के छतेनागढ़ी के कय्यूम पुत्र रफीक अहमद को ग्राम तकिया गोईया से गिरफ्तार किया। दोनों के कब्जे से गोदाम से चोरी किए गए 67 अदद बोर्ड ग्रीन प्लाई, 19 अदद प्लाई बोर्ड, 01 अदद WPC बोर्ड व 01 अदद WPC दरवाजा बरामद किया गया।
पूछताछ एवं जांच से ज्ञात हुआ कि गिरफ्तार अभियुक्त अनुराग पाण्डेय अपने अन्य साथी प्रभात पाण्डेय के साथ कोतवाली नगर क्षेत्र के छतेनागढ़ी स्थित नितिन जैन के प्लाई गोदाम में नौकरी करता है। 16 अप्रैल को अपने साथी प्रभात पाण्डेय के साथ मिलकर गोदाम से बोर्ड ग्रीन प्लाई, प्लाई बोर्ड, WPC बोर्ड, WPC दरवाजा चोरी करने के पश्चात अभियुक्त कय्यूम के ग्राम तकिया गोईला स्थित मकान में रख दिया था। अभियुक्तगण द्वारा कय्यूम उपरोक्त के साथ मिलकर चोरी किया गया सामान कम कीमत पर बेचा जा रहा था। वांछित अभियुक्त प्रभात पाण्डेय की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
Theft took place in the warehouse where he worked, police arrested him

0 टिप्पणियाँ