ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: रेकी के बाद चोरी करने वाले शातिर चोर गिरफ्तार

 

Barabanki News... जिले के फतेहपुर कोतवाली पुलिस टीम ने गुरूवार को चोरी के दो मामलों का खुलासा करते हुए 2 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी का सामान व 50 ग्राम अवैध स्मैक भी बरामद किया है। ये लोग रेकी के बाद आसपास के जिलों में भी चोरी की घटनाओं को अंजाम देती थी। 

पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण लगाने हेतु अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में फतेहपुर पुलिस टीम द्वारा मैनुअल इंटेलीजेन्स के आधार पर गुरूवार को 2 शातिर चोर देवा थाना क्षेत्र के पीड़ गांव के राजेन्द्र चौहान पुत्र रामनरेश और देवा थाना क्षेत्र के उदउतपुर कोठी गांव के राजू पुत्र कमलेश को उजरवारा छोटी नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी के 10 डिब्बी कैप्टन सिगरेट, 09 डिब्बी गोल्ड फ्लैग सिगरेट, 11 पैकेट देशी शराब व कुल 6,498 रूपये नगद बरामद किया गया। अभियुक्त राजेन्द्र उपरोक्त के कब्जे से 50 ग्राम अवैध स्मैक बरामद कर पंजीकृत किया गया था। 

 पूछताछ एवं जांच से ज्ञात हुआ कि गिरफ्तार अभियुक्तगण जनपद व आसपास के जनपदों में रेकी के पश्चात चोरी की घटना कारित करते हैं। इन्होंने 6-7 अप्रैल की रात फतेहपुर थाना क्षेत्र के हसनपुर टांडा मार्ग पर स्थित दुकान से सामान, 1 अदद डीवीआर व 25,000 रूपये नगद तथा ग्राम सिहाली स्थित आयुष खाद्य भण्डार से कुछ गल्ला व नगदी चोरी किया था। इस सम्बन्ध में थाना फतेहपुर पर मुकदमे पंजीकृत हैं। अभियुक्तगण ने 4-5 अप्रैल की रात मसौली थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर स्थित देशी शराब की दुकान से 21 पौवा विन्डीज, 14 पौवा आवरेन्ज व 14,140 रूपये चोरी किया था। इस सम्बन्ध में भी केस पंजीकृत है। अभियुक्तगण के अपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी की जा रही है।



The clever thief who stole after recce was arrested

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ