Barabanki News... जिले के असन्द्रा थाना क्षेत्र में नहर में सोमवार सुबह एक युवक का उतराता शव मिलने से हड़कंप मच गया। तक की पहचान टिकैतनगर थाना क्षेत्र के नागनपुर गांव के 28 वर्षीय शुभम कुमार पुत्र कृष्ण कुमार के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों ने उसकी हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक असन्द्रा थाना क्षेत्र के हकामी ग्राम पंचायत के दुनिया गांव के पास नहर में एक युवक का शव पड़ा मिला। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची असन्द्रा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराई। मृतक की शिनाख्त टिकैतनगर थाना क्षेत्र के नागनपुर गांव के 28 वर्षीय शुभम कुमार पुत्र कृष्ण कुमार के रूप में हुई।
स्थानीय लोगों के मुताबिक मृतक शुभम अपने रिश्तेदारों से मिलने गिरदहा गांव आया था। बताया जा रहा है कि शुभम की ससुराल भी यहीं आसपास है और परिवार में पहले से कुछ विवाद चल रहा था। शुभम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे मृतक के पिता ने बेटे की मौत को दुर्घटना नहीं बल्कि हत्या बताया है। उनका आरोप है कि शुभम की पत्नी कुछ समय से मायके में रह रही थी और दोनों के बीच विवाद था। मृतक शुभम के पिता का कहना है कि इसी विवाद के चलते ससुराल पक्ष ने ही शुभम की हत्या की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। यह साफ नहीं है कि शुभम की मौत नहर में डूबने से हुई या फिर उसे साजिशन मारकर फेंका गया है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच में जुटी है।
The body of a 28-year-old youth was found floating in the river, the relatives accused the in-laws of murder

0 टिप्पणियाँ