Barabanki News... जिले की बदौसराय पुलिस ने 23 साल से फरार चत रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। ये गोंडा जिले में नाम बदलकर रह रहा था। यहां उसे सरकारी आवास भी ले लिया था। पुलिस को इस गिरफ्तारी में काफी जांच-पड़ताल करनी पड़ी, उसके बाद ये कामयाबी हासिल हो सकी है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक बदोसराय थाना क्षेत्र के ढकवा माफी गांव का 71 साल भागीरथ पुत्र मुन्नी लाल एक मुकदमें में 23 सालों से फरार चल रहा था। पुलिस उसे लंबे समय से तलाथ कर रही थी। वो बदोसराय थाने का हिस्ट्रीशीटर भी था। बदोसराय के कोतवाल संतोष कुमार के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने उसे मंगलवार को गिरफ्तार किया। भागीरथ पिछले 23 वर्षों से अपनी पहचान छिपाकर गोंडा जिले के कटरा बाजार थाना क्षेत्र के चैनपुरवा गांव के मजरे उमरिया में रह रहा था। वह वहां श्याम बिहारी लोनिया के नाम से रह रहा था। उसने वहां एक कॉलोनी की जगह भी मिली हुई थी। उसके दो पुत्र विष्णु और राम अवतार भी उसके साथ रह रहे थे। हेड कांस्टेबल मनोज कुमार यादव और आरक्षी विनय कुमार वर्मा की टीम ने लंबी जांच-पड़ताल के बाद इस हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने में सफलता हासिल की।
Barabanki News
absconding
person
arrested
23 years
name
changing
name

0 टिप्पणियाँ