ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: विवाहिता की गला रेतकर हत्या? इलाके में सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

 

Barabanki News... जिले के कोठी थाना क्षेत्र के लालापुरवा मजरे सेमरावां गांव में विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर खून से लथपथ मिला। पति के घर लौटने उसे जानकारी हुई। हालात देखकर उसके होश उड़ गए। वह चीखते हुए घर से बाहर भगा। सूचना पर एसपी, एडिशनल एसपी, सीओ, डॉग स्क्वाड समेत फॉरेंसिक टीम ने मौके की जांच पड़ताल की। घटनास्थल से खून, फिंगरप्रिंट व मिट्टी आदि नमूने एकत्र किए हैं। प्रथम दृष्टया महिला की गला काटकर हत्या करने के कयास लगाया जा रहे हैं। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। 

 कोठी थाना क्षेत्र के लालापुरवा मजरे सेमरावां गांव के राजकुमारी धीमान (35) पत्नी सूरजलाल धीमान गुरुवार सुबह घर के अंदर अकेली थी। उसे कुछ माह पूर्व प्रधानमंत्री आवास मिला था। पति सूरजलाल काम की तलाश में घर से बाहर निकाला था। मगर बारिश के चलते काम ना मिलने पर कुछ घंटे में वह घर लौट आया। घर के अंदर कमरे में दाखिल होने पर पत्नी का शव खून से लथपथ पड़ा देखा। वह चीखते हुए घर से बाहर की ओर भागा। उसकी आवाज सुनकर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर कोठी इंस्पेक्टर जितेंद्र प्रताप सिंह पहुंचे। घटनास्थल का दृश्य देखकर इसकी सूचना पर एसपी दिनेश कुमार सिंह, एडिशनल एसपी डॉक्टर अखिलेश नारायण, सीओ हैदरगढ़ समीर सिंह, असंद्रा इंस्पेक्टर आलोक मणि त्रिपाठी ने मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम के द्वारा घटनास्थल से खून व मिट्टी आदि के नमूने एकत्र किया गया है। मौके पर डागस्क्वाड टीम ने भी जांच की है। प्रथम दृष्टया महिला की गला काटकर हत्या की बात सामने आ रही है। मृतका मां गुलाबदेई निवासी भुअराकला थाना मसौली ने बताया चार वर्ष पूर्व शादी की थी। किसी पर कोई आरोप नहीं है। साथ ही दहेज उत्पीड़न का कोई मामला है। इंस्पेक्टर कोठी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव पंचनामा भरकर करने की जांच की जा रही है। घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा। 

 उधर, गांव से करीब 500 मीटर दूर से सेमरावां चौराहा पर लगा सीसीटीवी कैमरे की फुटेज पुलिस में खंगालने शुरू कर दिया है। पुलिस के मुताबिक क्षेत्र में आसपास ही लगे सीसीटीवी कैमरा की जांच पड़ताल की जा रही है।


Married
woman
murdered
slitting
throat
Sensation
area
police
engaged
investigation

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ