Barabanki News... जिले के बड्डूपुर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने ऑनलाइन गेम में रुपया हारने के बाद लूट की फर्जी सूचना दरिज कराई। इस मामले में आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक सोमवार को सीतापुर जिले के महमूदाबाद थाना क्षेत्र के नाथूपुर के हिटैची बैंक के एजेंट सुधीर कुमार वर्मा पुत्र मिश्रीलाल ने बड्डूपुर थाने पर सूचना दिया कि वह अपनी मोटर साइकिल यूपी 34 एन 7142 से कस्बा बड्डूपुर स्थित हिटैची एटीएम में 3,54,000 रुपये जमा करने जा रहा था, कि तभी बड्डूपुर थाना क्षेत्र के महमूदाबाद-लखनऊ मार्ग पर टिकरा गांव के पास बिना नम्बर प्लेट की एक अपाचे मोटर साइकिल पर सवार 03 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा सुधीर कुमार वर्मा उपरोक्त को रोककर 3,54,000 रुपये लूट लिये गए। उक्त सूचना पर क्षेत्राधिकारी फतेहपुर जगतराम कनौजिया व थाना बड्डूपुर पुलिस द्वारा तत्काल वादी को घटनास्थल पर ले जाकर निरीक्षण व साक्ष्य संकलन की कार्रवाई की गयी। घटना की गहन जांच से ज्ञात हुआ कि आवेदक सुधीर कुमार वर्मा को ऑनलाइन लूडो गेम खेलने की आदत है तथा इसी ऑनलाइन गेम में वो 3,54,000 रुपये हार गया था। इसलिए ऑनलाइन गेम में रुपये हारने की बात को छुपाने के लिए लूट की फर्जी सूचना पुलिस को दी। प्रकरण में थाना बड्डुपुर थाने में पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
Barabanki News
Lost
money
online
game,
made up
fake
story
robbery

0 टिप्पणियाँ