ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: जिला जज के प्रशासनिक अधिकारी पर हंसी मजाक के बाद छोड़ दिया प्रतिबंधित प्रजाति का कुत्ता, बन आई जान पर

 

Barabanki News.... जिला जज के प्रशासनिक अधिकारी जय शंकर त्रिवेदी पर शनिवार को सुबह एक प्रतिबंधित नस्ल के कुत्ते ने हमला कर उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया। बताया जा रहा है कि कुत्ते के मालिक ने हंसी मजाक के बाद रॉड विलर नामक घातक प्रजाति के कुत्ते को उन पर छोड़ दिया था। कुत्ते के हमले के बाद उन्हे घायल अवस्था में जिला अस्पताल की इमरजेंसी ले जाया गया ,वहां से उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल रेफर किया गया,इसके बाद हालत गंभीर होता देख उन्हें मेडिकल कॉलेजे के ट्रामा सेन्टर रेफर किया गया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक जिला जज के प्रशासनिक अधिकारी जय शंकर त्रिवेदी नागेश्वर नाथ तालाब पर आरएसएस की शाखा में व्यायाम करने तड़के निकले थे। शाखा पर पहले से पुतान दीक्षित व्यायाम कर रहे थे। वहां पहुंचते ही जय शंकर त्रिवेदी और पुतान दीक्षित में हंसी मजाक हुआ और फिर पुतान दीक्षित ने अपना रॉड विलर नामक घातक प्रजाति का कुत्ता उन पर छोड़ दिया। इसके बाद कुत्ते ने उन्हें बुरी तरह से घायल कर दिया। जय शंकर त्रिवेदी ने इस मामले की रिपोर्ट कोतवाली दर्ज कराई है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल जय शंकर त्रिवेदी की हालत गंभीर बनी हुई है। लखनऊ में उनका इलाज जारी है।

Barabanki News
Laughter 
district judge's
administrative officer 
dog 
banned species
life

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ