ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: केंवाड़ी मोड़ वारदात का खुलासा, थार में मामूली स्क्रैच आने पर मारी थी बाइक सवार को गोली, 48 घंटों में दो आरोपी धरे गए

 

Barabanki News... स्वाट/सर्विलांस और नगर कोतवाली पुलिस की संयुक्त पुलिस टीम ने नगर कोतववाली क्षेत्र के केवाड़ी गांव के पास शनिवार को बाइक सवार को गोली मारकर हत्या की वारदात का 48 घंटों के अंदर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने वारदात में शामिल कर 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया और उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अदद देशी रिवाल्वर मय दो अदद जिंदा कारतूस .32 बोर व एक अदद थार बरामद कर लिया है। वारदात की वजह बाइक से थार में मामूली से स्क्रैच आना थी।

   

 आपको बता दें कि 30 मार्च को को सूचना मिली थी कि नगर कोतवाली क्षेत्र के केवाड़ी गांव के पास थार चालक व टेम्पो चालक के मध्य ओवरटेकिंग करने को लेकर कहा-सुनी होने लगी। उसी समय मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति द्वारा पीछे से आकर बीच-बचाव कराते समय थार चालक द्वारा पिस्टल निकाल कर फायर कर दिया गया, जिससे मोटरसाइकिल सवार के कमर में गोली लग गई। घायल मोटरसाइकिल चालक को उपचार हेतु जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की पहचान सुमित ओझा पुत्र उमेश ओझा निवासी फतेहगंज थाना नाका कमिश्नरेट लखनऊ के रूप में हुई थी। मृतक के भाई/वादी राहुल कुमार ओझा द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था।

 पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा थार चालक(अभियुक्त) की पहचान/गिरफ्तारी हेतु सीसीटीवी व अन्य स्थानीय लोगों से लगातार पूछताछ की जा रही थी। इसी क्रम में स्वाट/सर्विलांस व थाना कोतवाली नगर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मैनुअल इंटेलीजेन्स, डिजिटल डेटा व सीसीटीवी की मदद से घटना का अनावरण कर सम्बन्धित 02 अभियुक्तों नगर कोतवाली क्षेत्र के सफेदाबाद गांव के सत्येन्द्र गोस्वामी पुत्र सुखदेव और गोंडा के कर्नलगंज थाना क्षेत्र के कुमहड़ौर के अनूप गोस्वामी पुत्र सूर्यपाल प्रसाद को मंगलवार को को ग्राम भुइहारा, रेलवे क्रासिंग के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अदद देशी रिवाल्वर मय दो अदद जिंदा कारतूस .32 बोर एवं एक अदद कार (थार) बरामद किया गया। मुकदमा उपरोक्त में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढोत्तरी की गयी। 

 पूछताछ एवं जांच से प्रकाश में आया कि मृतक की मोटर साइकिल में पिकप द्वारा साइड से टक्कर मार दी गयी जिस कारण मोटर साइकिल, पीछे से आ रही थार से टकरा गयी और थार में स्क्रेच आ गई। इसी बात को लेकर मोटर साइकिल चालक/मृतक व थार चालक के बीच कहा-सुनी हो गयी। इसी दौरान थार चालक के रिश्तेदार अनूप गोस्वामी उपरोक्त द्वारा अपनी रिवाल्वर से मृतक को गोली मार दी एवं घटनास्थल से भाग गये।

Kenwadi turn
 incident 
revealed
bike rider 
 shot 
scratch
har
accused 
arrested 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ