Barabanki News... जिले की देवा पुलिस ने चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए 1 अभियुक्त को गिरफ्तार कर 2 बाल अपचारियों को संरक्षण में लिया है। उनके कब्जे से चोरी का 1 अदद टुल्लू पम्प, 2 बण्डल तांबे का तार व नकदी बरामद की गई है।
आपको बता दें कि देवा पुलिस टीम ने सोमवार चोरी के एक मुकदमे में वांछित अभियुक्त देवा थाना क्षेत्र के जवाहिरपुर मजरे पहाड़पुर के अब्दुल सलाम पुत्र मुंशी को गिरफ्तार किया और दो बाल अपचारी को संरक्षण में लेकर कब्जे से 1 अदद टुल्लू पम्प, 2 बण्डल तांबे का तार व 200 रुपये नकद बरामद किए।
पूछतांछ एवं जांच से ज्ञात हुआ कि 7 अप्रैल को दोनों बाल अपचारी द्वारा देवा थाना क्षेत्र के कोनागांव मजरे भगौती में स्थित रूपयोग तारा फार्म से टुल्लू पम्प व एग्जास्ट पम्प की मोटर चोरी कर मित्तई में कबाड़ की दुकान चलाने वाले अभियुक्त देवा थाना क्षेत्र के जवाहिरपुर मजरे पहाड़पुर अब्दुल सलाम पुत्र मुंशी को बेंच दिया गया था तथा मोटर से निकाले गये तांबे के तार को चलते फिरते एक अंजान कबाड़ी को बेंच दिया गया था। उक्त सम्बन्ध में थाना देवा पर केस पंजीकृत है। उक्त बरामदगी के आधार पर अभियोग उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गयी।

0 टिप्पणियाँ