Barabanki News... जिले के जैदपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह अहमदपुर टोल प्लाजा पर एक रोडवेज की जनरथ बस की ब्रेक फेल होने के बाद पलट गई। हादसे में कई यात्री घायल हुए हैं। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक जैदपुर थाना क्षेत्र के अहमदपुर टोल प्लाजा पर शुक्रवार सुबह अवध बस डिपो की एयकंडीशन्ड जनरथ बस संख्या यूपी 70 FT 0424 का ब्रेक फेल हो जाने से लेन नंबर 9 पर पलट गई। मौके पर टोल प्लाजा मैनेजर रंजीत सिंह व चौकी प्रभारी सौम्या जायसवाल ने तुरंत टीम के साथ पहुंच कर बस में लगभग 25 यात्रियों को बहार निकला और कुछ चोटिल यात्रियों को उपचार के लिए सीएचसी बनीकोडर भेजा दिया। बस चालक मनोज मिश्रा ने बताया कि अचानक बस का ब्रेक फेल हो गया।
जिससे बस अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर में टकराने से बस का टायर फट गया और बस पलट गई। घटनास्थल पर पहुंचे रामसनेहीघाट नायब तहसीलदार उमेश द्विवेदी ने बताया कि बस परिचालक देवराज यादव को पेट और पैर में चोट आई उन्हें व अन्य चोटिल यात्रियों को इलाज के लिए ले अस्पताल भेजा जाया गया।
Barabanki News
Janrath
bus
broke failure
Tire
burst
overturned
hitting
divider


0 टिप्पणियाँ