Barabanki News... DM शशांक त्रिपाठी ने बुधवार को जिले के आधार केंद्रों की स्थित की समीक्षा बैठक कर आधार कार्ड बनने में आ रही समस्याओं को दूर करने के साथ आधार केंद्रों को सुचारू रूप से संचालित करने के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिए।
अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में डाक विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, भारत संचार निगम लिमिटेड, जन सेवा केंद्र, बाल विकास पुष्टाहार विभाग, बैंकों में तथा इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक के कुल 270 केंद्र संचालित है। इण्डिया पोस्ट पेमेंट बैंक के द्वारा घर-घर जाकर 5 साल तक के बच्चों का नया आधार बनाया जाता है और मोबाइल नंबर भी अपडेट किया जाता है। वहीं 18 साल से ऊपर के व्यक्तियों का नया आधार सिर्फ पोस्ट ऑफिस के कुछ सेंटर पर बनाया जाता है, जिसमें मुख्य डाक घर भी शामिल है। बीएसएनएल ऑफिस, बैंक, बाल विकास परियोजना और बेसिक शिक्षा के सेंटर पर जाकर नया आधार बनवा सकते है और अपडेट भी करा सकते है।
सीएससी के जन सेवा केंद्रों पर मोबाईल नंबर, ईमेल आईडी और एड्रेस अपडेट किये जाते है। जिस पर जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि आधार कार्ड अपडेशन और रजिस्ट्रेशन केंद्रों की सूची जिले के ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध कराई जाए और समस्त विभागों द्वारा अपने अपने विभागों में संचालित आधार सेवा केंद्रों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाये जिससे केंद्रों की जानकारी आम जनमानस को हो सके और आधार अपडेशन करने में कोई समस्या का सामना न करना पड़े। सभी विभागों को केंद्रों पर ख़राब पड़ी मशीनों को भी ठीक कराने का निर्देश दिए। आधार कार्ड बनवाने में आ रही समस्या के समाधान हेतु जनपद बाराबंकी में सभी ब्लॉकों, नगर पालिका परिषद एवम् नगर पंचायतों में नये आधार कार्ड अपडेशन और रजिस्ट्रेशन केंद्र बनाने के लिये सम्बंधित को निर्देश दिए गए। इस मौके पर जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी सहित सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Immediately solve the problems being faced in making Aadhaar: DM

0 टिप्पणियाँ