Barabanki News... नगर कोतवाली पुलिस टीम ने चोरी की दो घटनाओं का अनावरण कर 1 आटोलिफ्टर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चोरी की 02 अदद मोटर साइकिल बरामद की गई हैं। गिरफ्तार चोर सार्वजनिक स्थानों पर रेकी करने के बाद चोरी करता है और फिर नंबर प्लेट बदलकर जनपद के आसपास जिलों में सस्ते दामों पर बेच दिया करते था।
आपको बता दें कि पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय द्वारा जनपद में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण हेतु अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में नगर कोतवाली पुलिस टीम ने मैनुअल इंटेलीजेन्स के आधार पर बुधवार को आटोलिफ्टर जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के महुआमऊ गांव के कृष्ण कुमार सिंह पुत्र ओम प्रकाश सिंह को नगर के राजकीय इण्टर कालेज के पास से गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से विभिन्न थाना क्षेत्रों से चोरी की गई 02 अदद मोटर साइकिल संख्या UP 41 Z 9225 व UP 41 AL 1288 बरामद की गई हैं।
पूछताछ एवं साक्ष्य संकलन से ज्ञात हुआ कि गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर रेकी करने के उपरान्त मोटर साइकिल चोरी किया जाता है तथा चोरी किए मोटरसाइकिल के नंबर प्लेट को बदल कर बाराबंकी के आसपास जनपदों में सस्ते दामों पर बेच दिया जाता है। अभियुक्त द्वारा मोटर साइकिल UP 41 Z 9225 को 01 वर्ष पूर्व थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत तहसील से चोरी किया गया था, जिस सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर में मुकदमा पंजीकृत है एवं मोटर साइकिल UP 41 AL 1288 को 04 माह पूर्व नगर कोतवाली क्षेत्र से चोरी किया गया था, जिस सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पर केस पंजीकृत है।
He used to evade taxes worth Rs 10000 by changing the number plate and selling the bike at cheaper rates

0 टिप्पणियाँ