ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: प्रभावी पैरवी कर अपराधियों को दिलाएं कड़ी सजा-DM

 

Barabanki News... DM शशांक त्रिपाठी ने सोमवार को कलेक्ट्रेट के लोकसभागार में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अरुण कुमार सिंह सहित जिले के अधिकारियों के साथ अभियोजन कार्यो की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने समीक्षा करते हुए विभिन्न न्यायालयों में चल रहे मुकदमों के विषय में शासकीय अधिवक्ताओं व सम्बन्धित अधिकारियों से फीडबैक लिया। जिलाधिकारी ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में दर्ज गंभीर मुकदमों में पुलिस को प्रभावी पैरवी करने के निर्देश दिए। 

DM ने कहा कि सभी गंभीर धाराओं के मुकदमों में पुलिस अपनी जांच रिपोर्ट साक्ष्यों के साथ लगाते हुए प्रभावी पैरवी करे जिससे अपराधियों को कड़ी सजा मिले और समाज में सुरक्षा का माहौल बन सके। 

गवाहों के न आने के कारणों का पाया लगाया जाए DM ने कहा कि अगर वाद दोषमुक्त हो रहा है तो क्यों? विरोधाभास, पक्षद्रोही बयान व गवाहों के न आने का कारण, शासकीय अधिवक्ताओं को बताना होगा। सम्बंधित अधिकारियों की यह जिम्मेदारी है कि मुकदमों में साक्षी गवाही देने आए जिससे केस मजबूत हो सके। अपने ही बयानों से मुकरने वाली पीड़िताओं के पक्षद्रोही बयान को भी संज्ञान लिया जाए और सम्बंधित पर आवश्यक कार्यवाही की जाए। जिससे इस तरह के मामलों की पुनरावृत्ति पर रोक लग सके। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अरुण कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक विकास चन्द्र त्रिपाठी, सीओ सिटी सुमित त्रिपाठी, जिला समाज कल्याण अधिकारी सहित शासकीय अधिवक्ता एवं समस्त सहायक शासकीय अधिवक्तागण और सम्बंधित अधिकारी मौजूद रहे।


Get strict punishment to criminals by advocating effectively- DM

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ