Barabanki News... भारतीय जनता पार्टी के 46वें स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को सदर विधानसभा क्षेत्र में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश वर्मा 'कर्रा' ने पार्टी कार्यकर्ताओं को पार्टी का ध्वज वितरित किया और स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, स्थानीय पदाधिकारी एवं समर्थक उपस्थित रहे।
इस मौके पर राकेश वर्मा ने कहा कि भाजपा ने हमेशा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा है और पार्टी के हर कार्यकर्ता को इसी विचारधारा को आत्मसात करते हुए समाज सेवा में जुटे रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज का दिन हमें हमारे संगठन की मजबूत नींव, उसके मूल्यों और हमारे वरिष्ठ नेताओं के बलिदान को याद करने का दिन है। यह झंडा सिर्फ एक प्रतीक नहीं, बल्कि हमारी विचारधारा और निष्ठा का प्रतीक है। कार्यक्रम के दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने भाजपा के स्थापना दिवस पर पार्टी के मूल सिद्धांतों को दोहराते हुए संकल्प लिया कि वे राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका को और मजबूत करेंगे।
स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी राकेश वर्मा के नेतृत्व की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया कि वे हमेशा कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हैं और संगठन को एकजुट रखते हैं। कार्यक्रम का समापन वंदे मातरम् और भारत माता की जय के नारों के साथ हुआ।
Barabanki News
Flag
symbol,
ideology
loyalty
Rakesh Karra

0 टिप्पणियाँ