देवा ब्लॉक के कई गांवों में निकाली गई रैली
Barabanki News... जिले के पीड़, खेवली, इब्राहिमपुर और कोना गांव में संविधान रचयिता, भारत रत्न,बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती के मौके पर रैली निकाली गई। इस मौके पर समाजसेवी बसपा नेता मोहम्मद मुबाशिर ने बाबा साहब की प्रतिमा और चित्र पर माला अर्पित की और कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर दलित और पिछड़ों के मसीहा थे।
देवा ब्लॉक के कोना, भिठोली, टंटा, इब्राहिमपुर, बिशनपुर, माती, बरेठी, लोहजर, कुसुम्भा आदि गांव में अंबेडकर जयंती के मौके पर धूमधाम के साथ रैलियां निकाली गईं। इस दौरान कस्बा इंचार्ज रश्मि कुशवाहा, उपनिरीक्षक सुमित आदि पुलिस दल मौजूद था। समाजसेवी बसपा नेता मोहम्मद मुबाशिर की अगुवाई में कायमपुर, खेवली, पीड़, भिठोली आदि गांव में रैली निकाली गई। चित्र और प्रतिमा पर माला अर्पण किया गया। मुबाशिर ने कहा कि डॉक्टर साहब का देश के लिए बलिदान हमेशा याद रहेगा। इसके अलावा मोहल्ला कचेहरान में प्रताप गौतम, पप्पू गौतम, बदलू गौतम, अवधेश, बबलू गौतम गुड्डू गौतम, सोनू गौतम सुरेश गौतम ने बाबा साहेब के चित्र पर फूल माला अर्पण कर नमन किया।
Dr. Ambedkar was the messiah of poor, Dalits and backward- Mubashir

0 टिप्पणियाँ