ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: दिन में बेटी का मुंडन, सुबह फंदे से लटका मिल विवाहिता का शव

 

Barabanki News...जैदपुर थाना क्षेत्र में घर अंदर कमरे में शनिवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटकता महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शुक्रवार के दिन में मृतका के घर में बेटी का मुंडन था। इस बीच रात में विवाहिता का शव घर के अंदर बेडरूम में मिलने पर सस्पेंस गहरा गया है। 

 प्राप्त जानकारी के मुताबिक जिले के ज़ैदपुर थाना क्षेत्र के कोपवा गांव के बृज किशोर के घर शुक्रवार को इकलौती बेटी तान्वी का मुंडन था। मुंडन कार्यक्रम में मृतका डिंपल वर्मा (25) के मायके वाले नहीं आए थे। शुक्रवार को दिनभर हंसी-खुशी के साथ मुंडन कार्यक्रम चला। रात में पति-पत्नी दोनों एक ही बेड पर बेटी को लेकर सोने चले गए, लेकिन शनिवार सुबह उसी बेड से रसी के फंदे से विवाहिता का शव लटकता मिला। देर रात तक घर में खुशियों का माहौल के बाद सुबह अचानक विवाहिता की मौत की बात पर किसी को जल्दी यकीन नही पड़ रहा था। सूचना पाकर मायके वाले आनन फानन में पहुंच गए और भाई ने विवाहिता की हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

 इस संबंध में थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि एक विवाहिता का शव घर के अंदर बेडरूम में फंदे से लटकता मिला है। विवाहिता की एक साल की बेटी का शुक्रवार को ही मुंडन कार्यक्रम हुआ था, लेकिन अचानक इस तरह की घटना से पुलिस हर तरीक़े से जांचपड़ताल कर रही है। भाई की शिकायत पर दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है।

Daughter's tonsure ceremony during the day, dead body of married woman found hanging in the morning

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ