ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: देवा दरगाह से चुराया बच्चा, सऊदी में बेचने की थी तैयारी, पुलिस ने 3 घंटों में साजिश का किया पर्दाफाश

 

Barabanki News... देवा कोतवाली पुलिस ने बुधवार को दरगाह शरीफ से चोरी 05 माह के नवजात शिशु को 03 घंटो के अन्दर सकुशल बरामद कर लिया और दो 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। 

 आपको बता दें कि देवा कोतवाली क्षेत्र स्थित हाजी वारिस अली शाह दरगाह परिसर से बीती रात 5 माह के नवजात बच्चे के चोरी हो जाने के सम्बन्ध में सूचना प्राप्त हुई। उक्त सूचना पर देवा कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत किया गया।

देवा पुलिस टीम ने मैनुअल इंटेलीजेन्स, डिजिटल डेटा व सीसीटीवी कैमरा की मदद से त्वरित कार्रवाई करते हुए नवजात बच्चे को 03 घंटे के अन्दर सकुशल बरामद किया एवं अभियुक्तगण बिहार के गोपालगंज जिले के उचकागांव के डुमरिया के हसबुन शेख पत्नी अकबर अली और अकबर अली पुत्र शेख गयासुद्दीन को रेलवे स्टेशन माल गोदाम रोड के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तगण जनपद लखनऊ के गुड़म्बा थाना क्षेत्र के कल्याणपुर में किराये के कमरे में रहते हैं। दोनों ने बच्चे को बीती रात कस्बा देवा स्थित हाजी वारिस अली शाह दरगाह परिसर में सो रही महिला के बगल से चुरा लिया था तथा अभियुक्तगण द्वारा चोरी किया गया बच्चा सऊदी अरब में अधिक कीमत पर बेंचने की योजना थी। अभियुक्तगण के आपराधिक इतिहास के सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है।


Child
stolen
Deva Dargah
planning
sell
Saudi
police
exposed
conspiracy
hours

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ