ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: बिजली क्षेत्र के निजीकरण पर CPI का BJP सरकार बड़ा आरोप, 17 अप्रैल को करेगी आंदोलन

 

Barabanki News... भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) ने बिजली क्षेत्र के संभावित निजीकरण को लेकर बीजेपी सरकार का घेराव किया है। CPI के राज्य परिषद के सदस्य रणधीर सिंह सुमन ने आरोप लगाया है कि BJP सरकार बिजली क्षेत्र को कौड़ियों के दाम बेचकर पीछे से मोटी रकम लेनी चाहती है। उन्होंने एलान किया किया है कि बिजली क्षेत्र के निजीकरण के विरोध में CPI 17 अप्रेल को आंदोलन करेगी।

   

रविवार को पार्टी के जिला कार्यालय पर एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान CPI के राज्य परिषद के सदस्य रणधीर सिंह सुमन ने कहा कि बिजली क्षेत्र का निजीकरण करने के लिए सरकार कटिबद्ध है। उसके पीछे मंशा यह कि कौड़ियों के दाम बेचकर पीछे से मोटी रकम ले ली जाए। संघ नियंत्रित और प्रशिक्षित भाजपा सरकार ने देश भर कई हजार करोड़ रुपये के कार्यालय बनवाए हैं। वह इसी तरह की रकम से बनवाए गए हैं। रणधीर सिंह सुमन ने कहा कि पार्टी बिजली निजीकरण के विरोध में प्रदेश भर सत्रह अप्रैल को आंदोलन करेंगी। 

उन्होंने कहा कि निजीकरण करने के पीछे एक मंशा यह भी है कि लाखों संविदा कर्मियों को मनचाहे रेट पर कार्य करने के लिए लिए मजबूर किया जा सके। सरकार नौकरियाँ को समाप्त करने के लिए विख्यात है। प्रेस कांफ्रेंस में पार्टी के राज्य परिषद सदस्य परवीन कुमार पार्टी सचिव बृजमोहन के शिवदर्शन वर्मा दीपक कुमार मो कदीर अमरसिंह प्रधान महेन्द्र यादव जितेन्द्र श्रीवास्तव मुनेश्वर गोस्वामी प्रेमचन्द वर्मा ज्ञानेश्वर वर्मा संदीप तिवारी दीपक शर्मा किसान सभा के जिला अध्यक्ष विनय कुमार सिंह आदि प्रमुख लोग थे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ