ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, पत्नी करती थी फोन पर किसी से बात, शक में पति ने गला रेतकर कर दी हत्या

 

Barabanki News... जिले की स्वाट/सर्विलांस और कोठी थाने की संयुक्त पुलिस टीम ने महिला के ब्लाइंड मर्डर का खुलासा कर दिया और आरोपी मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आलाकत्ल भी बरामद कर लिया गया है। पूछताथ में खुलासा हुआ कि आरोपी ने शक की बुनियाद पर महिला का गला रेतकर हत्या की थी। 

 पुलिस लाइंस के सभागार में मामले का खुलासा करते हुए एएसपी नॉर्थ विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि 10 अप्रैल को मसौली थाना क्षेत्र के भोरहा कला सहादतगंज की गुलाब देई पत्नी स्व० नन्हा द्वारा सूचना दिया गया कि उसकी पुत्री राजकुमारी पत्नी सूर्यलाल की कोठी थाना क्षेत्र के पूरे लाला मजरे सेमरावां में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गला रेतकर हत्या कर दी गई है। उक्त सूचना के आधार पर कोठी थाने में केस पंजीकृत किया गया था। पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर फॉरेंसिक टीम को साक्ष्य संकलन एवं घटना के सफल अनावरण व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये थे। 

 इसी क्रम में स्वाट/सर्विलांस व कोठी थाने की पुलिस टीम द्वारा मैनुअल इंटेलीजेंस एवं डिजिटल डेटा की मदद से घटना का सफल अनावरण करते हुए हत्याभियुक्त/मृतका के पति सूर्यलाल धीमान पुत्र रामेश्वर निवासी लाला पुरवा मजरे सेमरावां थाना कोठी को JBS ब्रिक फील्ड भट्ठा मोड़, ग्राम मीरापुर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की निशांदेही पर हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल 01 अदद चाकू बरामद की गई। 

 पूछताछ एवं जांच से ज्ञात हुआ कि मृतका का विवाह लगभग 4 वर्ष पूर्व अभियुक्त सूर्यलाल से हुआ था। मृतका अधिकतर फोन पर बात किया करती थी एवं अभियुक्त के विरोध करने पर झगड़ा करती थी। अभियुक्त को शक था कि उसकी पत्नी के अवैध सम्बन्ध हैं, इसी रोष में दिनांक-10.04.2025 को अभियुक्त द्वारा चाकू से गला रेत कर अपनी पत्नी राजकुमारी की हत्या कर दी। 

 आपको बता दें कि 10 अप्रैल को कोठी थाना क्षेत्र के लालापुरवा मजरे सेमरावां गांव में विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर खून से लथपथ मिला था। पति के घर लौटने उसे जानकारी हुई। हालात देखकर उसके होश उड़ गए। वह चीखते हुए घर से बाहर भगा। सूचना पर एसपी, एडिशनल एसपी, सीओ, डॉग स्क्वाड समेत फॉरेंसिक टीम ने मौके की जांच पड़ताल की। घटनास्थल से खून, फिंगरप्रिंट व मिट्टी आदि नमूने एकत्र किए थे ।

Blind murder disclosure, wife Karma talked to someone on phone, husband strangled to death in suspicion

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ