ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: जीत की बुनियाद पक्की करने गांव की ओर चली भाजपा, सरकार की गिनाईं उपलब्धियां, लोगों का जाना हाल

 

Barabanki News... भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा है कि सुरक्षा के बेहतर वातावरण के साथ समाज के हर तबके की समृद्धि और खुशहाली ही भारतीय जनता पार्टी सरकार की गारंटी है और इस गारंटी को पूरा करने के लिए मोदी-योगी सरकार पूर्ण प्रतिबद्धता से आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार लोगों को सुरक्षा और सम्मान देने के साथ उन्हें स्वावलंबी भी बना रही है। 

 संगठन महामंत्री ने उक्त विचार देवा मंडल के पीड़ गांव में गुरुवार को गांव चलो अभियान की शुभारंभ के अवसर पर आयोजित चौपाल में व्यक्त किए। उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि प्रदेश में 10 करोड़ लोगों को आयुष्मान कार्ड का कवच प्रदान किया गया, जबकि 56 लाख से अधिक लोग प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी बने है। इसके अलावा प्रदेश में 15 करोड़ लोग मुफ्त राशन योजना से जबकि लगभग 2 करोड़ 70 लाख से अधिक गरीबों को शौचालय उपलब्ध कराए गए। चौपाल में संवाद के दौरान ग्रामीणों को समझाते हुए उन्होंने कहा कि जब अच्छी सरकार चुनी जाती है, तो उसके परिणाम भी अच्छे ही आते हैं। इसके लिए पूर्व और वर्तमान सरकार के बीच तुलना करते हुए उन्होंने कहा कि यही उत्तर प्रदेश है जहां पूर्व में दंगे होते थे। गरीबों पर अत्याचार होते थे। योजनाओं का बंदरबांट होता था। आस्था को चोट पहुंचाई जाती थी। आपने अच्छी सरकार चुनी तो भगवान राम का भव्य मंदिर बन गया। प्रयागराज में महाकुंभ का ऐतिहासिक आयोजन भी संभव हुआ। गरीबों को बिना भेदभाव के योजनाओं का लाभ भी मिल रहा है और सुरक्षा का बेहतर वातावरण भी देश व प्रदेश को मिल रहा है। 

 उऩ्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की साख दुनिया में बढ़ी है। धर्मपाल सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांव के गलियारों में अपना पसीना बहाकर देश और प्रदेश में सत्ता हासिल की है। गांव चलो अभियान का मकसद समझाते हुए कहा कि इसके जरिए सरकार की योजनाओं के सीएम योगी ने ग्रामीणों को समझाते हुए कहा कि जब अच्छी सरकार चुनी जाती है, तो उसके परिणाम भी अच्छे ही आते हैं। इसके लिए पूर्व और वर्तमान सरकार के बीच तुलना करते हुए उन्होंने कहा कि यही उत्तर प्रदेश है जहां पूर्व में दंगे होते थे। गरीबों पर अत्याचार होते थे। योजनाओं का बंदरबांट होता था। आस्था को चोट पहुंचाई जाती थी। अच्छी सरकार चुनी गई तो आज तो कावड़ यात्रा भी निकल रही है। भगवान राम का भव्य मंदिर भी बन गया है। भव्य दीपावली का उत्सव भी हो रहा है। गरीबों को योजनाओं का लाभ भी मिल रहा है और सुरक्षा का बेहतर वातावरण भी प्रदेश-देश को मिल रहा की हकीकत पता चलती है। साथ ही मेरा बूथ सबसे मजबूत की परिकल्पना साकार होती है। मोदी सरकार द्वारा डॉ आंबेडकर से जुड़े पंच तीर्थ निर्माण की चर्चा भी की। उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों के मद्देनजर यह अभियान मील का पत्थर साबित होगा। 

 इसके पूर्व गुरुवार की दोपहर संगठन महामंत्री पीड़ गांव स्थित मंदिर पहुंचे जहां स्वच्छता अभियान में शामिल हुए। बूथ संख्या 27 व 28 के घर घर दस्तक दी। ग्रामीणों से संवाद कर उन्हें केंद्र और प्रदेश सरकार से मिले लाभ की जानकारी हासिल की।नन्हे मुन्ने बच्चों को दुलराया, उनकी पढ़ाई के बारे में पूछा और आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. देव नाथ मौर्य के स्मारक एवं डॉ आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके उन्हें नमन किया। बूथ कमेटी के साथ बैठक करके पार्टी के विभिन्न अभियानों की जानकारी साझा की।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अरविंद मौर्य,पूर्व सांसद उपेन्द्र सिंह रावत, रामकुमारी मौर्य,अभियान संयोजक संदीप गुप्ता,रचना श्रीवास्तव,विजय आनंद बाजपेई,मनोज वर्मा,मंडल अध्यक्ष अरविंद वर्मा,पुनीत मिश्रा,राजेश वर्मा,गुरुशरण लोधी,अजीत प्रताप सिंह,ललित कुमार मौर्य,प्रधान आरती रावत,राजेश रावत मौजूद रहे।

BJP went to the village to strengthen the foundation of victory, counted the achievements of the government, enquired about the condition of the people

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ