Barabanki News... जिले के रामसनेहीघाट तहसील क्षेत्र के छंदवल गांव स्थित बाबा पंचवटी स्थल पर रविवार को राज्य मंत्री सतीश शर्मा ने सीसी मार्ग का लोकार्पण किया। सतीश शर्मा ने इस मौके पर कहा कि भाजपा सरकार सुशासन और गरीब कल्याण के लिए समर्पित विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है।
राज्यमंत्री ने भाजपा सरकार के विकास कार्यों को बताते हुए कहा कि कश्मीर से धारा 370 हटाने की बात हो, अयोध्या में राम मंदिर बनाने की बात हो या फिर वक्फ बोर्ड में संशोधन की बात हो हमारी पार्टी इन सभी मामलों में खरी उतरी है। इस दौरान मंत्री सतीश शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी पदाधकारियों, कार्यकर्ताओं एवं ग्रामवासियों के साथ पण्डित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष नीरज सिंह, राम नारायन रावत, सन्तोष शुक्ला, भेदांता स्वामी, बूथ अध्यक्ष अशोक मिश्रा, बाबा परमानन्द, राम सहारे रावत,शक्ति केंद्र संयोजक परशुराम रावत, मंडल महामंत्री भाजपा किसान मोर्चा आशीष सिंह, फूलचंद रावत, एच.एन. द्विवेदी, अजय सिंह राज कुमार यादव,रवि सिंह, सतीश दीक्षित, प्रदीप द्विवेदी, अतुल सिंह, शेर बहादुर वर्मा, अमित मिश्रा,संदीप कुमार सहित पदाधिकारीगण, कार्यकर्तागण व ग्रामवासी उपस्थित रहे।
Barabanki News
BJP
stood
true
every point
Satish Sharma

0 टिप्पणियाँ