ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: ऑटो रिक्शा पर लगने चाहिए सत्यापन कार्ड, समाजिक कार्यकर्ता का CM को सुझाव

 

Barabanki News... रिटायर्ड अधिकारी और समाजिक कार्यकर्ता चन्द्र प्रकाश *प्रकाश जी* ने ऑटो में महिलाओं के साथ होने वाली हिंसक घटनाओं को रोकने के लिए प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ को एक अहम सुझाव दिया है। उनका सुझाव है कि ऑटो पर ही चालक का स्तयापन कार्ड लगाना चाहिए, ताकि उस पर बैठने वालों को ऑटो के संबंध में पूरी जानकारी मिलती रहे। 

 CM योगी को भेजे सुझाव में उन्होंने कहा कि लड़कियों और महिलाओं को घर से निकलने के बाद प्रताड़नाएं झेलनी पड़ती है,एक तरफा हमले होते हैं। इन बढ़ते अपराधों को संज्ञान में लेकर ऑटो वालों द्वारा की जा रही हिंसा रुके। इसलिए CM की तरफ से ऑटो,टेम्पो, ई रिक्शा चालकों का सत्यापन कराने का निर्देश दिया गया है और उसपर अमल भी होना शुरू हो गया है। 

 उन्होंने कहा कि आपके संज्ञान में लाना चाहता हूं कि सत्यापन पुलिस के पास रहेगा, उससे ऑटो पर बैठी सवारी तो अनभिज्ञ रहेंगी। अच्छ होगा कि उक्त सत्यापन की प्रति पर क्यू आर कोड सहित जिसमें चालक का फोटो / चालक का नाम/पिता का नाम/माता का नाम/मोबाइल न०/स्थाई पता/अस्थाई पता/ ऑटो रिक्शा पंजीकरण न०/ ड्राइविंग लाइसेंस न० विवरण ऑटो पर चालक के पीठ पीछे ऐसी जगह पर हो, जहां आसानी से सवारी की नजर पड़े। सफेद प्लास्टिक कवर में इसे लगवाया जाए, जिससे सवारी/ महिलाएं बैठते ही उसकी फोटो खींचकर अपने किसी मित्र/परिवार को भेज सकें जो वक्त जरूरत पर काम आएं। 

 इसके अतिरिक्त उन्होंने चालकों की वर्दी भी निर्धारित करने, जिसपर चालक की नाम पट्टिका लगाना अनिवार्य हो और ऑटो पर पंजीकरण प्लेट इस प्रकार बड़े रूप में लगाई जाय जो निकाली या बदली न जा सकने वाली हो।

Auto rickshaws should be verified card, social worker suggested to CM

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ