ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: अर्पित विजयवर्गीय होंगे जिले के नए एसपी

 

Barabanki News... शासन ने बीती रात फिर बड़े पैमाने पर IPS अधिकारियों के तबादले किए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल IPS अधिकारियों के तबादले की लिस्ट में जिले के एसपी दिनेश कुमार सिंह का नाम भी शामिल है। दिनेश कुमार सिंह को अब बुलंदशहर का नया एसएसपी बनाया गया है। वहीं बागपत में तैनात अर्पित विजयवर्गीय को बाराबंकी का नया एसपी बनाया गया है।
आपको बता दें बाराबंकी में लंबे समय से अपने काम के दम टिके एसपी दिनेश कुमार सिंह का मंगलवार देर रात तबादला कर दिया गया। उन्हें अब बुलंदशहर का एसएसपी बनाया गया है। वहीं अर्पित विजयवर्गीय को जिले का नया कप्तान बनाया गया है। वो इससे पहले बागपत में तैनात थे। अर्पित विजयवर्गीय गिनती यूपी के तेज तर्रार आइपीएस अफसरों में होती है। इनके अलावा शासन ने बीती रात 9 और आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। इनमें अब तक बुलंदशहर में तैनात रहे आईपीएस आलोक कुमार कोे अब मथुरा में नई तैनाती दी गई है। वहीं मेरठ में 8वीं पीएसी वाहिनी में तैनात सूरज कुमार राय को बागपत का एसपी बनाया गया है। शासन के द्वारा जारी लिस्ट में अपर पुलिस महानिदेशक एटीएस नीलाब्जा चौधरी को आपर पुलिस महानिदेश सीआईडी में नई तैनाती दी गई है। गाजियाबाद के पुलिस आयुक्त अजय कुमा्र मिश्रा को प्रयागराज परिक्षेत्र का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। आगरा के पुलिस कमिश्नर के रविंद्र गौड़ को गाजियाबाद का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ