Barabanki News... जिले के रामनगर तहसील के कृषि प्रक्षेत् क्षेत्र में गुरुवार को प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अरहर खराब फसल को देखकर नाराजगी जताई और अधिकारियों की क्लास ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
निरीक्षण के दौरान कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने निर्देशित किया कि उच्च गुणवत्ता के बीज उत्पादन किये जाएं, जिससे प्रदेश में कहीं कोई बीज की समस्या ना हो। साथ ही उच्च गुणवत्ता के बीज किसानों तक आसानी से पहुंचाएं। उन्होंने समय से फसल कटाई करने हेतु निर्देशित किया। शाही ने आगामी फसलों को समय से बुवाई कराने, किसानों को भ्रमण कराने हेतु निर्देशित किया। समय-समय पर उच्च अधिकारी फॉर्म का निरीक्षण करते रहे जिससे उच्च गुणवत्ता का बीज उत्पादन कराया जा सके।
इसी दौरान कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने अरहर की खराब फसल को देखकर नाराजगी व्यक्ति की। इसके बाद उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। इस मौके पर मंत्री ने अयोध्या के संयुक्त कृषि निदेशक एके मिश्र को निर्देशित किया कि समय-समय पर कृषि क्षेत्र का निरीक्षण करते रहें। जिससे कर्मचारियों को सुगमता रहे। संयुक्त कृषि निदेशक मुख्यालय अनिल कुमार सागर को भी आवश्यक निर्देश दिए और समय-समय पर निरीक्षण करने हेतु निर्देशित किया। शाही ने रामनगर उपजिला अधिकारी पवन कुमार से क्राफ्ट कटिंग का हाल जाना। औचक निरीक्षण के दौरान जिला कृषि अधिकारी राजितराम वर्मा ,सहायक विकास अधिकारी डॉक्टर दलबीर सिंह, प्रक्षेत्र अधीक्षक जितेन्द्र कुमार चौरसिया, क्षेत्राधिकारी गरिमा पंत एवम अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
Agriculture Minister's surprise inspection, got angry after seeing the bad crop of Rahar

0 टिप्पणियाँ