Barabanki News... जिले के सुबेहा थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर गेरावा गांव के पास 58 प्वाइंट पर बांदा से मौरंग लादकर अयोध्या जा रही ट्रक खराब खड़ी ट्रक में पीछे से जा घुसी। भीषण दुर्घटना में जहां ट्रक का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं चालक की मौत हो गई और कन्डेक्टर गम्भीर रूप से घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक अयोध्या के इनायत नगर थाने पलिया लोहनिया गांव के राकेश कुमार पुत्र राम अचल कंडेक्टर दिनेश कोरी पुत्र सुभाष चंद्र निवासी कुचेरा थाना मिल्कीपुर के साथ बांदा से मौरंग लादकर अयोध्या आ रहा था। तभी सुबेहा थाना क्षेत्र के अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेस वे गेरावा गांव के समीप 58 प्वाइंट पर पहुंचा ही था कि पहले से खराब खड़ी दूसरी मौरंग लदी ट्रक में पीछे से जा घुसा। दुर्घटना में चालक राकेश कुमार और कन्डेक्टर दिनेश कोरी गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पाकर मौके पर पहुंची सुबेहा पुलिस ने गम्भीर रूप से घायल युवक को सीएचसी शुक्लबजार में भर्ती कराया। जहां पर मौजूद चिकित्सक ने राकेश को मृत्यु घोषित कर दिया। दिनेश का इलाज चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक कृष्णकांत सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

0 टिप्पणियाँ