Barabanki News.. जिले के जैदपुर पुलिस टीम ने 12 किलो से ज्यादा पोस्ता छिलके के साथ 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक अदद मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।
आपको बता दें कि पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन में जनपद में मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में जैदपुर पुलिस टीम ने मंगलवार को अभियुक्तगण जैदपुर थाना क्षेत्र के डेहवा गांव के विपिन कुमार पुत्र स्व0 विक्रम, और चन्द्रमूल उर्फ ननकऊ पुत्र भगौती प्रसाद साहब को चन्दौली मानपुर रोड से गिरफ्तार किया और इनके पास से कुल 12 किलो 275 ग्राम पोस्ता छिलका बरामद किया। अभियुक्तगण के कब्जे से एक अदद मोबाइल फोन (वीवो), एक अदद मोटरसाइकिल UP 41 BH 1961 व 760 रूपये नगद भी बरामद किए गए हैं।

0 टिप्पणियाँ