ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: 03 गैंगों के 7 अभियुक्तों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई

 

Barabanki News... पुलिस ने असमाजिक गतिविधियों की रोकथाम हेतु 03 गैंगों के कुल 07 अभियुक्तों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह द्वारा संगठित गिरोह बनाकर लूट, हत्या, डकैती, वाहन चोरी, मादक पदार्थ की तस्करी, फिरौती के लिए अपहरण, अवैध शस्त्र निर्माण, भूमाफिया, साइबर अपराध, चोरी आदि असामाजिक गतिविधियों/अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु चलाये गये अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक डॉ0 अखिलेश नारायण सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारीगण के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारियों द्वारा गिरोह सरगना एवं सदस्यों का गैंग चार्ट तैयार किया गया। जिला मजिस्ट्रेट द्वारा गिरोह सरगना एवं गिरोह सदस्य के विरुद्ध 5 मार्च को गैंग चार्टों का अनुमोदन किया गया, जिसके उपरान्त सफदरगंज, बदोसराय व कोठी थाने पर कुल 07 गिरोह सरगना/सदस्यों के विरुद्ध उप्र गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम के तहत 03 अभियोग पंजीकृत किये गये हैं। 

 थाना सफदरगंज में अभियुक्त/गैंगलीडर अभिजीत शर्मा पुत्र कैलाश चन्द्र शर्मा (जेल में) द्वारा गिरोह के सक्रिय सदस्यों, दिव्या श्रीवास्तव उर्फ दिव्या शर्मा पत्नी अभिजीत शर्मा (जेल में) निवासीगण मन्नू टावर बद्री सर्राफ के पीछे साई धाम मार्ग विकास नगर, जनपद लखनऊ, जाहिद जमाल सिद्दीकी पुत्र शाहिद जमान सिद्दीकी निवासी ग्राम चौकिया थाना कोतवाली नगर जनपद गाजीपुर वर्तमान पता सूर्य विहार कालोनी थाना तिवारीपुर, गोरखपुर के साथ मिलकर भौतिक एवं दुनियावी लाभ हेतु प्लाट दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी कर लोगों से धन प्राप्त कर सम्बन्धित प्लाट का बैनामा न कर अवैध तरीके से धनोपार्जन किया गया। उक्त गिरोह के विरुद्ध थाना सफदरगंज पर मु0अ0सं0 127/2025 धारा 3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट पंजीकृत किया गया।

 थाना बदोसराय में अभियुक्त/गैंगलीडर ओम प्रकाश वर्मा उर्फ ओमकार वर्मा पुत्र स्व0 रामलखन निवासी मुंशीपुरवा थाना रामनगर जनपद (जेल में) द्वारा सक्रिय सदस्य पवन कुमार पुत्र स्व अवधराम निवासी ग्राम नेवला थाना मसौली जनपद बाराबंकी के साथ मिलकर भौतिक एवं दुनियावी लाभ हेतु अवैध मादक पदार्थों की तस्करी कर अवैध धनोपार्जन किया गया है। उक्त गिरोह के विरुद्ध थाना बदोसराय पर मु0अ0सं0 64/2025 धारा 3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट पंजीकृत किया गया।

थाना कोठी में अभियुक्त/गैंगलीडर रोहित त्यागी पुत्र जगन्नाथ कोरी (जेल में) द्वारा सक्रिय गैंग सदस्य दीपक पुत्र रामचन्द्र कोरी निवासीगण ग्राम संसारा थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी के साथ मिलकर भौतिक एवं दुनियावी लाभ हेतु चोरी/नकबजनी जैसे आपारधिक कृत्य कारित किये गये हैं। उक्त गिरोह के विरुद्ध थाना कोठी पर मु0अ0सं0 58/2025 धारा 3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट पंजीकृत किया गया। पुलिस टीम द्वारा 7 मार्च को अभियुक्त/गैंग सदस्य दीपक उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया।

Barabanki News
accused 
gangs 
Gangster Act

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ