Barabanki News... जिले के रामनगर कोतवावी क्षेत्र में रविवार देर रात शादी समारोह से वापस घर जा रहे मोटरसाइकिल सवार अनियंत्रित होकर पेड से टकरा गए। हादसे में दोनों बाइक सवारों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक रविवार को रामनगर थाना क्षेत्र के ग्राम बिठौरा से सिहाली बारात गई हुई थी। इसमें बिठौरा के कुंदन (24) पुत्र सुरेश व कलीराम (23) पुत्र बरसाती भी बारात गए हुए थे, द्वार पूजा व जय माल कार्यक्रम होने के बाद दोनों लोग बाइक से घर के लिए निकले थे, कि रानी बाजार और तिलोकपुर के बीच ग्राम टांडा रावत के पास स्थित एक भीषण मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में दोनों लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी सोमवार की सुबह हुई। जब रास्ते से निकल रहे राहगीरों ने सड़क किनारे गड्ढे में दोनों को मृत देखा व पास ही में बाइक पड़ी देखी। राहीगीरों ने रामनगर थाने को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही करते दोनों शवों को मर्चरी हाउस जिला मुख्यालय भेजवाया। कोतवाल अजय कुमार तिवारी ने बताया कार्यवाही की जा रही है। घटना किस तरह हुई जांच की जाएगी। सूचना मृतकों के परिजनों को दे दी गई है। दोनों पारिवारो में रोना पीटना मचा हुआ है। पूरे गांव में सन्नाटा छाया हुआ है।
Barabanki News
Youths
procession
collided
bike
tree
both
died
spot

0 टिप्पणियाँ