ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: कल्पवासियों की सेवा के लिए सम्मानित किए गए यूथ आईकॉन असद साजिद

 

Barabanki News... कुंभ मेले के कल्पवासियों की सेवा, सुरक्षा और सहयोग जैसे पुनीत कार्य के लिए जिले के यूथ आईकॉन असद साजिद को गंगा-गोमती टेक्निकल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट ने कुंभ मेला सम्मान प्रयागराज 2025 सम्मानित से किया है। असद साजिद ने इस सम्मान के लिए गंगा-गोमती टेक्निकल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट को धन्यवाद ज्ञापित किया है। 

 आपको बता दें कि यूथ आईकॉन असद साजिद जिले में युवाओं के लिए एक प्रेणास्रोत हैं और हर समय समाजसेवा में लगे रहते हैं। उनके द्वारा युवाओं को प्रेरित करने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित कराए जाते हैं। इसके अलावा उनके द्वारा संचालित फिटनेस बॉक्स जिम भी पूरे जिले में काफी मशहूर है। सम्मान हासिल होने के बाद उन्होंने आयोजकों का धन्यवाद अदा किया और कहा कि वो बहुत सौभाग्यशाली हैं। जिन्हें 144 साल में एक बार होने वाले महाकुंभ में कलपवासियों की सेवा, सुरक्षा और सहयोग के लिए ये सम्मान दिया गया। उन्होंने कहा कि दिव्य और भव्य महाकुंभ का आयोजन प्रदेश का एक ऐसा कार्यक्रम है, जिससे पूरी दुनिया में प्रदेश की नई पहचान बनी है। उन्होंने आशावासन दिया कि प्रदेश में जहां भी इस तरह के आगे कार्यक्रम होंगे, वो पूरी लगन और मेहनत के साथ समाजसेवा के काम लगेंगे, क्यूंकि सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।

Barabanki News
Youth Icon
Asad Sajid
honored
service
Kalpavasis

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ