Barabanki News...कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश में अपने जिलाध्यक्षों का एलान कर दिया है। इसके तहत जिलाध्यक्ष मो मोहसिन और नगर अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा पार्टी आलाकमान के भरोसे पर कायम रहे हैं। कांग्रेस आलाकमान ने सबसे ज्यादा भरोसा मो मोहसिन के काम पर जताया है।
कांग्रेस संगठन के लिए मो मोहिसन की मेहनत और रणनीति ने जिले में तमाम दावेदारों को पीछे छोड़ दिया है। कांग्रेस संगठन के सामने मो मोहसिन का काम बोला है। यही वजह है उन्हें दूसरी बार मौका दिया गया है। दरअसल कांग्रेस का जिलाध्यक्ष बनने के बाद मो मोहसिन ने लगातार कांग्रेस के मृत पड़े संगठन जान डालने की कोशिश की है। विपरीत परिस्थितियों के बावजूद बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं जोड़ने मेॆ उनकी महारत ने जिले में कांग्रेस को न सिर्फ मजबूती प्रदान की है, बल्कि जिले में पार्टी मुख्य विपक्षी दल के तौर पर उभरी है। मो मोहसिन के नेतृत्तव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भी नई ऊर्जा का संचार देखा गया है। इसका उदाहरण कांग्रेस की तरफ से पिछले दिनों किए गए प्रदर्शन हैं। जिनमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिना किसी खौफ के सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करके सरकार और प्रशासन को छकाने का काम किया है। मो मोहसिन के नेतृत्व में कांग्रेस दूसरे विपक्षी दलों से संगठन विस्तार और आंदोलनों के मामलों में कहीं आगे रही है। पिछले दिनों विधायकों और संगठनात्मक संख्या के हिसाब से बड़े माने जाने वाले मुख्य विपक्षी दल के लोग जहां सरकार की नीतियों के खिलाफ घर और दफ्तरों से गिरफ्तार होने और भाजपा के खिलाफ बयान देकर पलटने में लगे रहे। वहीं कांग्रेस ने कम कार्यकर्ताओं के दम अपनी हिम्मत और हौसलों के बदौलत ये दिखाने की कोशिश की आंदोलन के लिए संख्या की नहीं, बल्कि हौसलों की उड़ान की जरूरत होती है।
इसके अलावा मो मोहसिन का व्यवाहार और राजनीतिक कुशलता भी उनके दोबारा कांग्रेस का जिलाध्यक्ष बनने में काफी अहम रही है। लोगकसभा चुनावों में कांग्रेस और सहयोगी दल समाजवादी पार्टी के साथ सामांजस्य स्थापित करते हुए कांग्रेस उम्मीदवार के पक्ष में जो माहौल बना, उसमें भी मो मोहसिन का बड़ा रोल रहा है। यहीं वजह है कि विपरीत परिस्थितियों के बावजूद यहां कांग्रेस उम्मदीवार को जीत मिली और एक नया कीर्तिमान कायम हुआ। कम संख्या में कार्यकर्ताओं का दिल जीतते हुए उनसे बेहतर काम किस तरह लिया जाता है। ये कला भी उनकी उद्बभुत है। इसका उदाहरण कांग्रेस के अटेंडम आए कार्यक्रमों का सफल क्रियान्यवयन है। मो मोहसिन के नेतृत्व में कांग्रेस आज कम से कम जिले में तो संगठात्मक क्षमता और सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ आदोंलनों में मुख्य विपक्षी दल के तौर पर उभरकर सामने आई है।
यहीं वो कुछ कारण जिनकी वजह से शायद मो मोहसिन पर कांग्रेस के आलाकमान ने भरोसा जताया है। कुल मिलाकर कहा जाए, तो आलाकमान के सामने मो मोहसिन का काम बोला है। अब तक जिम्मेदारी में उन्होंने जिले में कांग्रेस संगठन को एक नई ऊर्जा प्रदान की है। आगे अभी चुनौतियां कम नहीं हैं। देखना ये है कि अपने सियासी, व्यवाहरिक और रणनीतिक कौशल से वो किस तरह जिला कांग्रेस को एक नया आयाम देते हैं।
Barabanki News
Work
speaks
Mohsin
District President
Congress

0 टिप्पणियाँ