Barabanki News... जिले के मसौली थाना क्षेत्र में गोंडा-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर धरौली माइनर में एक अर्धनग्न महिला का शव बरामद हुआ है। महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। महिला की उम्र तकरीबन 45 वर्ष बताई जा रही है। अर्धनग्न महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची मसौली पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के सिर सहित पेट एव कंधे पर खरोच के निशान होने के कारण आशंका है कि शव लाकर नहर मे छोड़ा गया है।
मसौली थाना क्षेत्र में गोंडा-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित महाराजा ढाबे के कर्मचारी सुबह शौच के लिए ढाबे के पीछे बह रही माईनर के पास गए थे, तभी नहर मे नाम मात्र बह रहे पानी मे एक अर्धनग्न महिला का शव दिखाई दिया। कर्माचारी ने इसकी जानकारी ढाबा संचालक रामचंद्र को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची मसौली पुलिस ने नहर में पड़ी अर्धनग्न महिला के शव को बाहर निकाल कर शिनाख्त के काफी प्रयास किये, परन्तु शीनख्त न होने पर पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौक़े पर पहुंची फील्ड यूनिट की टीम ने जांच की है। मृतका के दाहिने हाथ पर सुनील की औरत लिखा हुआ है।
Barabanki News
Woman
half
dead body
minor
stir

0 टिप्पणियाँ