Barabanki News... जिले के सिरौली गौसपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को एक नए तरह की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। केंद्र में तैनात ब्लॉक कम्युनिटी प्रोसेस मैनेजर (बीसीपीएम) का व्हाट्सएप अकाउंट मंगलवार को हैक हो गया। इसके बाद व्हाट्सएप अकाउंट का दुरुपयोग करते हुए अस्पताल के विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुप में संदिग्ध लिंक आना शुरू हो गए। हैकर्स बैंक का लोगों लगाकर कर्मचारियों से बैंक से संबंधित जानकारी मांग रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक हैकर्स ने बीसीपीएम के व्हाट्सएप अकाउंट का दुरुपयोग करते हुए अस्पताल के विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुप में संदिग्ध लिंक भेजना शुरू कर दिया। इन ग्रुप में आशा संगिनी, आशा बहू समेत 200 से अधिक स्टाफ सदस्य जुड़े हुए हैं। हैकर्स बैंक का लोगो लगाकर मैसेज भेज रहे हैं और कर्मचारियों से बैंक की जानकारी मांग रहे हैं।
घटना के बाद अस्पताल के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। पीड़ित बीसीपीएम ने इस मामले की शिकायत साइबर सेल में दर्ज करा दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
111
यह घटना साइबर अपराधियों के बदलते तरीकों को दर्शाती है, जहां वे सरकारी संस्थानों के कर्मचारियों को भी अपना निशाना बना रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सभी कर्मचारियों को किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करने और अपनी बैंक जानकारी साझा न करने की सलाह दी है।
Whats app
CHC'
BCPM
hack
suspicious links
started
group
bank
information
sought
workers
stirred

0 टिप्पणियाँ