ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: BJP सांसद ने क्यों दी प्राइवेट डॉक्टर्स के पास जाने की सलाह? मीडिया को दी ये नसीहत, देखे पूरा वीडियो!

 

Barabanki News... BJP सांसद और पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने शुक्रवार को लोगों को प्राइवेट अस्पताल में जाने की बात कह डाली, उन्होंने मीडिया से कहा कि वो जन औषधि केंद्र का प्रचार करें। अरुण सिंह BJP के जिला कार्यलाय पर जन औषधि दिवस के मौके पर एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर रहे थे।


 

BJP सांसद अरुण सिंह से जब मीडिया ने जिला अस्पताल में कार्डियालोजिस्ट न होने पर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि प्राइवेट तो हैं, देखो Why we are dependent on Government hospital only (हम सिर्फ सरकारी असपतालों पर क्यूं निर्भर हैं।), प्राइवेट में जाओ अब तो आयुशमान भारत का कार्ड प्राइवेट में भी चलता है और वैसै भी अगर आप प्राइवेट डॉक्टर्स को दिखाते हो, तो जन औषधि केंद्र से दवा ले सकते हो। बाराबंकी मिरर के जन औषधि केंद्र की दवाओं को प्राइवेट डॉक्टर्स द्वारा तरजीह नहीं दिए जाने के सवाल पर BJP सांसद अरूण सिंह ने कहा कि अगर प्राइवेट डॉक्टर्स इसे तरजीह नहीं देते, तो मीडिया इसका प्रचार-प्रसार करें। BJP सांसद अरुण सिंह इस दौरान मीडिया के ज्यादातर सवालों से बचते रहें। 

 इससे पहले उन्होंने कहा कि आज पूरे देश में जन औषधि दिवस मनाया जा रहा है। आज देश में 15000 जन औषधि केंद्र हैं, जहां लोगों को 94 फीसदी तक सस्ती दवाएं हासिल हो रही हैं। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त 2023 को पीएम मोदी ने कहा थी कि इस वक्त 10 हजार जन औषधि केंद्र हैं। इनको 25 हजार करना है। उन्होंने कहा कि आने वाले दो सालों में 25 हजार के करीब जन औषधि केंद्र देश में होंगे। उऩ्होंने कहा कि 15000 में से 2628 जन औषधि केंद्र उत्तर प्रदेश में हैं। उन्होंने कहा कि इस तर प्रदेश के हर जिले में 30 से 40 जन औषधि केंद्र हैं। उन्होंने कहा कि यहा 2047 प्रकार की हर प्रकार की दवाएं मिल रही हैं। 

ये दवाएं बाजार के मुकाबले 50 से 94 फीसदी तक सस्ती हैं। तीन हजार से ज्यादा यहां पर सर्जिकल इक्यूपमेंट मिल रहे हैं। हर साल इन औषधि केंद्रों पर 6 हजार 1 सौ करोड़ की सेल हो रही है और 31 हजार करोड़ रुपये की बजत हुई है। उऩ्होंने कहा ये दवाएं जेनरिक हैं लेकिन उन दवाओं की तरह ही काम करती हैं। उन्होंने कहा कि जन औषधि केंद्र के जरिए गरीबों को सस्ती दवाएं और सस्ता इलाज मिल रहा है। यह प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना (पीएमबीजेपी ) के तहत एक बड़ी उपलब्धि है, जिसने स्वास्थ्य सेवा को सभी के लिए सस्ती और सुलभ बनाने का लक्ष्य रखा है।उन्होंने महाकुंभ की ऐतिहासिक सफलता के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ को बधाई दी।भाजपा कार्यालय पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय महामंत्री का जोरदार स्वागत किया।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अरविंद मौर्य, खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री सतीश शर्मा,जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत,विधायक दिनेश रावत,पूर्व सांसद उपेन्द्र रावत,पूर्व एमएलसी हरगोविंद सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव,अमरीश रावत,रामकुमारी मौर्य, मीडिया प्रभारी विजय आनंद बाजपेई,संदीप गुप्ता,प्रमोद तिवारी,मनोज वर्मा,रचना श्रीवास्तव,रोहित सिंह,रामेश्वरी त्रिवेदी,आशुतोष अवस्थी मौजूद रहे। 

 सप्ताह भर चलने वाला उत्सव 

 राष्ट्रीय महामंत्री व राज्यसभा सांसद अरुण सिंह ने इसके पूर्व लखपेड़ाबाग स्थित जन औषधि केंद्र का निरीक्षण किया।लाभार्थियों से वार्ता करके जन औषधि केंद्रों की जमीनी हकीकत परखी।उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार जन औषधि दिवस को एक सप्ताह तक चलने वाले उत्सव के रूप में मनाती है।इस दौरान, पीएमबीजेपी को बढ़ावा देने के लिए रथ और वाहनों को हरी झंडी दिखाने, जन आरोग्य मेला, वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य शिविर, बच्चों की भागीदारी, न्यूट्रास्युटिकल उत्पादों का वितरण, सैनिटरी पैड वितरण, फार्मासिस्ट जागरूकता सेमिनार और जन औषधि मित्र स्वयंसेवक पंजीकरण अभियान जैसी कई गतिविधियाँ आयोजित की जाती हैं।इस अवसर पर पीएमबीआई के नोडल अधिकारी नितिन सिंह, डिप्टी सीएमओ डीके श्रीवास्तव , एसीएमओ राजीव दीक्षित व केंद्र संचालक शील चंद्र मौजूद रहे।

Barabanki News
BJP MP
advise
private doctors
media
video

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ