Barabanki News... पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने वासुदेव सिंह के गैंग की क्रियाकलापों पर सूक्ष्म एवं पैनी दृष्टि रखने के उद्देश्य से डिस्ट्रिक्ट गैंग (डी-गैंग) के तौर पर पंजीकृत किया है।
आपको बता दें कि ऐसा गिरोह जिनके सदस्यों द्वारा एक से ही जनपद में लूट, डकैती, भाड़े की हत्या, फिरौती के लिए अपहरण, जाली नोटों की तस्करी, चेन स्नैचिंग, वाहन चोरी, मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध शराब तस्करी, साइबर अपराध, अवैध शस्त्र निर्माण, मूर्ति चोरी व वन्य जीव तस्करी, धोखाधड़ी आदि अपराध कारित किये गये हों, उनके विरुद्ध पुलिस अधीक्षक द्वारा डिस्ट्रिक्ट गैंग का पंजीकरण कर उन्हें डी-श्रेणी में रखकर सूचीबद्ध किया जाता है।
पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण हेतु अपराधियों के विरुद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही के क्रम में थानाध्यक्ष लोनीकटरा की आख्या के आधार पर गैंग की क्रियाकलापों पर सूक्ष्म एवं पैनी दृष्टि रखने के उद्देश्य से वासुदेव सिंह पुत्र स्व रामप्रताप निवासी मदनापुर मजरे बुढ़नापुर गांव, थाना लोनीकटरा के गैंग को डी-गैंग के तौर पर घोषित किया गया है। वासुदेव सिंह ने अपने गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर जनपद में धोखाधड़ी करके प्रापर्टी दिलाने के नाम पर एडवांस में लोगों से रुपये ले लेना व प्रपर्टी न दिलाने एवं रुपये मांगने पर रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर कुटरचित तरीके से नियुक्ति पत्र देने जैसे गम्भीर अपराध कारित किये हैं। ये गिरोह डिस्ट्रिक्ट गैंग (डी गैंग-247) के तौर पर पंजीकृत किया गया है।
Barabanki News
Frauds
Vasudev Singh
gang registered
gang
D-gang

0 टिप्पणियाँ