Lucknow News... UP पुलिस की सिपाही भर्ती का रिज्लट जारी कर दिया गया है। लिखित परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों के डीवी, पीएसटी और फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट के बाद फाइनल रिजल्ट जारी किया गया है। पुलिस भर्ती बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर ये रिजल्ट देखा जा सकता है।
आपको बता दें कि यूपी पुलिस में 60244 पदों पर सिपाहियों की भर्ती होनी है। इसके लिए 48 लाख 17 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। 67 जिलों के 1174 केंद्रों पर हुई थी परीक्षा लिखित। सफल अभ्यर्तियों को मेरिट लिस्ट और आरक्षण के नियमों के मुताबिक ट्रेनिंग में भेजे जाएंगे। पुलिस भर्ती बोर्ड ने अभ्यर्थियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए रिजल्ट जारी किया है।
सिपाही भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी होने पर डीजी पुलिस भर्ती बोर्ड राजीव कृष्णा ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशन में पारदर्शी,निष्पक्ष तरीके से फाइनल रिजल्ट जारी किया गया है। इसमें 12937 अभ्यर्थी सामान्य वर्ग के सफ़ल हुए हैं। ओबीसी के लिए आरक्षित 16264 पदों के सापेक्ष 32052 अभ्यर्थी चयनित हुए हैं। अनुसूचित जाति के 12650 पदों के सापेक्ष 14026 अभ्यर्थी चयनित हुए हैं। वहीं अनुसूचित जनजाति के 1204 पदों के सापेक्ष 1229 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। परीक्षा में कुल 12048 महिला अभ्यर्थियों का भी चयन हुआ है। कुल 48 लाख 17 हजार 441 अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में आवेदन किया था।
Lucknow News
Police
constable
recruitment
result

0 टिप्पणियाँ