Barabanki News... जिले के टिकैतनगर थाना क्षेत्र में कथित तौर पर एक कैंसर रोगी ने कुएं में कूदकर जान दे दी। बताया ये भी जा रहा है कि मृतक अपने दो भाइयों की मौत और अपनी बीमारी की वजह से काफी परेशान था। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने कई घंटों की मशक्कत के बाद उसे कुएं से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
खबरों के मुताबिक टिकैतनगर थाना क्षेत्र के धधवारा मोहल्ला के विनोद यादव (45) काफी दिन से मुंह में कैंसर से पीड़ित थे। वो काफी दिनों कैंसर का इलाज करा रहे थे, लेकिन कोई फायदा नहीं हो रहा था। इसकी वजह से वो काफी तनाव में थे। बताया जा रहा है कि मृतक विनोद के दो भाई की पहले ही मौत हो गई थी और कुछ दिन पहले ही माता पिता की भी मौत हो गई थी। इन सब वजहों से विनोद काफी दिन से दिमागी टेंशन में था और आए दिन इधर उधर भागता रहता था। कहा जा रहा है कि सोमवार को दोपहर करीब 2 बजे वो अपने ही मोहल्ले में स्थित कुएं में कूद गया। कुएं में कुदता देख आस पड़ोस में हड़कंम्प मच गया। इसके बाद टिकैतनगर पुलिस को सूचित किया गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने रस्सी में कांटा बांध कर डाला, परन्तु कुछ पता नहीं चल पाया। कहा जा रहा है कि कुएं में कूड़ा करकट और झाड़ी होने के कारण उसमें जहरीली गैस बन रही थी। इसकी वजह से कोई उसमें उतरने को तैयार नहीं था। इसके बाद पुलिस ने फायर ब्रिगेड टीम को सूचना दी और युवक को कुएं से बाहर निकलने को लेकर प्रयास हुए। पुलिस, फायर ब्रिगेड की टीम एवं नगर पंचायत के कर्मचारियों के अथक प्रयास और घंटों की मशक्कत के बाद शव को कुएं से बाहर निकला गया। वारदात के बाद से युवक के परिवार में शोक की लहर है और लोगों में हड़कंप मच गया है।
Barabanki News
Troubled
cancer
death
parents
person
jumped
well
gave
life

0 टिप्पणियाँ