Barabanki News... यूपी BJP के 80 से 85 जिलाध्यक्षों की घोषणा रविवार को हो सकती है। सूत्रों के अनुसार, जिला चुनाव अधिकारी जिलों में जाकर सूची जारी करेंगे। आज दोपहर करीब दो बजे बीजीपी की संगठनात्मक बैठक होगी। इसके बाद नए जिलाध्यक्षों की घोषणा की जाएगी। बात की जाए जिले की तो यहां मौजूदा जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मौर्या के दोबारा जिलाध्यक्ष बनने की पूरी संभावना है।
सोशल मीडिया पर वायरल खबरों के मुताबिक रविवार को यूपी BJP के 80 से 85 जिलाध्यक्षों की घोषणा की संभावना है। वायरल खबरों के मुताबिक प्रदेश स्तर पर जिलाध्यक्षों की सूची जारी नहीं की जाएगी। जिला चुनाव अधिकारी जिलों में जाकर सूची जारी करेंगे। आपको बता दें कि UP में BJP के 98 संगठनात्मक जिले हैं। माना जा रहा है कि रविवार दोपहर 2 बजे संगठन की बैठक होगी। उसके बाद जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा होगा। सोशल मीडिया पर यूपी BJP के जिलाध्यक्षों के लिए कई तरह की खबरें वायरल हैं। कहा जा रहा है कि 60 साल से अधिक उम्र वालों को इसमें मौका नहीं मिलेगा। ये भी कयास लगाए जा रहे हैं हैं कि लगातार 2 बार जिलाध्यक्ष रहे नेता भी जिलाध्यक्ष की रेस से बाहर हो जाएंगे। अफवाह ये भी है कि जिलाध्यक्षों के चयन में उम्र का खास ख्याल रखा गया है। जिसके तहत अधिकतर जिलाध्यक्ष 45 से 60 साल के बीच के होंगे।
बात अगर जिले की करें, तो पार्टी के ज्यादातर सूत्रों का मानना यही है कि मौजूदा जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार मौर्या को दोबारा मौका मिल सकता है। हालांकि उनके कार्यकाल के दौरान यूपी BJP उम्मीदवार की लोकसभा चुनाव में हार सबसे बड़ा ऋणात्मक पहलू है, लेकिन इसके बावजूद पार्टी के ज्यादा सूत्रों का यही मानना है कि उनके नाम के दोबारा एलान की पूरी संभावना है। हालांकि BJP के ज्यादातर फैसले संभावनाओं से इतर होते हैं। इसलिए जब तक एलान नहीं हो जाता किसी के बारे में पक्का दावा कर पाना जल्दबाजी होगा।
आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष एवं प्रांतीय परिषद सदस्य के लिए 10 जनवरी को नामांकन किया गया था। प्रदेश महामंत्री व चुनाव पर्यवेक्षक संजय राय एवं जिला चुनाव अधिकारी रमेश सिंह की मौजूदगी में नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई थी। जिला अध्यक्ष के लिए 27 कार्यकर्ताओं ने जबकि प्रांतीय परिषद सदस्य के लिए 25 लोगों ने नामांकन किया था। जिला अध्यक्ष के लिए नामांकन करने वालों में अरविंद कुमार मौर्य, अजीत प्रताप सिंह, संतोष सिंह, अवधेश श्रीवास्तव, हरगोविंद सिंह, भुल्लन वर्मा, हर्षित वर्मा, मनोज श्रीवास्तव, संदीप गुप्ता, प्रमोद तिवारी, विजय आनंद बाजपेई, मनोज वर्मा, जंग बहादुर पटेल, रचना श्रीवास्तव, राकेश पटेल, सत्य प्रकाश वर्मा, राजेश वर्मा, अलका सिंह पटेल आदि शामिल हैं। जबकि प्रांतीय परिषद सदस्य हेतु परमेंद्र विक्रम सिंह बाबा, पंकज गुप्ता पंकी, विनीत रस्तोगी, हंस कुमार सिंह, उमाशंकर वर्मा, रण बहादुर सिंह राणा, नीता अवस्थी आदि शामिल हैं।
Barabanki News
BJP
District President
announced
chance
name
forefront
race

0 टिप्पणियाँ