Barabanki News... रामनगर पुलिस टीम ने गैंगस्टर एक्ट में 15-15 हजार रूपये के वांछित दो इनामियां अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। दोनों बदमाशों का एक गैंग है, जो चोरी और लूट जैसी वारदातों को अंजाम देते हैं।
पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह द्वारा जनपद में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण लगाने हेतु अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी रामनगर के पर्यवेक्षण में रामनगर पुलिस टीम ने यू0पी0 गैंगेस्टर एक्ट में वांछित 15-15 हजार रूपये के इनामियां अभियुक्तों लखनऊ के सहादतगंज थाना क्षेत्र के रामनगर मोहल्ला के 1 मिनार मस्जिद के सलमान पुत्र इसरार और जावेद अंसारी पुत्र अहमद अंसारी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तगण का एक गैंग है, जो चोरी, लूट जैसे आपराधिक कृत्यों में लिप्त हैं। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा 15-15 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित किया गया था।
Barabanki News
wanted
two Inamia
crooks
caught

0 टिप्पणियाँ