Barabanki News... 14 मार्च शुक्रवार को होली पड़ने की वजह से नगर की स्टेशन वाली मस्जिद कमेटी ने बड़ा फैसला लिया है। स्टेशन वाली मस्जिद के कमेटी ने इस हफ्ते जुमें की नमाज का वक्त बढ़ा दिया है। इस बार नमाज-ए-जुमा दोपहर एक बजे के बजाए दोपहर दो बजे होगी।
मस्जिद इंतेजामिया कमेटी के अध्यक्ष चौधरी कलीमुद्दीन उस्मानी ने ये किया है। उन्होंने कहा कि 14 मार्च को पवित्र होली और जुमा है। ऐसे अवसर कई बार आ चुके हैं, जिसे मिलजुल कर आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाया जाता रहा है। यही हमारी गंगा जमुनी सभ्यता की खूबसूरती है। इसी खूबसूरती का लिहाज रखते हुए रेलवे स्टेशन के निकट की मस्जिद में जुम्मे की नमाज का वक्त बढ़ा कर 2 बजे इंतजामिया कमेटी ने करने का फैसला लिया है।
आपको बता दें कि जुमे के दिन होली पड़ने की वजह से इस बार ज्यादा सतर्कता बरती जा रही है, लेकिन ये बात भी सच है कि पहले कई ऐसे मौके आ चुके हैं, जब होली शुक्रवार को पड़ी है और लोगों ने आपसी भाईचारे और सौहार्द और समझ-बूझ दोनों दिनों को अमन-ओ-अमान के साथ मनाया है।
Barabanki News
time
prayer
Holi
extended
mosque

0 टिप्पणियाँ